Paris Olympics 2024: फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा जिसे शुरू होने में अब 8 दिनों से भी कम का समय बचा है। इस बार भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक के मुकाबले कुछ कम खिलाड़ियों के दल को भेजा गया है जिसमें 117 प्लेयर्स के नाम आधिकारिक तौर पर शामिल किए गए हैं जो विभिन्न खेलों के इवेंट्स में पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। इसमें से सबसे बड़ा दल भारत की तरफ से एथलेटिक्स के इवेंट में होने वाला दल शामिल है जिसमें 11 महिला और 18 पुरुष खिलाड़ियों को मिलाकर 29 प्लेयर्स का दल है। इसके बाद दूसरा सबसे बड़ा दल भारत की तरफ से निशानेबाजी के इवेंट में हिस्सा लेगा जिसमें कुल 21 खिलाड़ी हैं।
एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा, ज्योती यार्राजी और किशोर जेना से सभी को उम्मीदें
एथलेटिक्स के इवेंट में भारत को इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है जिसमें कुल मेडल भी आ सकते हैं। इसी में सबसे बड़ा नाम टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का भी शामिल है जिनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं। वहीं इसके अलावा महिला एथलेटिक्स में 100 मीटर हर्डल्स रेस में हिस्सा लेने वाली ज्योती यार्राजी से है। पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपलचेस इवेंट में हिस्सा लेने वाले अविनाथ साबले पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं।
यहां पर देखिए पेरिस ओलंपिक 2024 में एथलेटिक्स इवेंट में हिस्सा लेने वाली महिला खिलाड़ी
| नाम |
इवेंट |
| किरण पाहल |
400 मीटर, महिला 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस |
| ज्योती यार्राजी |
100 मीटर हर्डल्स रेस |
| सुभा वेंकटेशन |
4 गुणा 400 मीटर रिले रेस |
| पूवम्मा एम.आर. |
4 गुणा 400 मीटर रिले रेस |
| ज्योतिका श्री डांडी |
4 गुणा 400 मीटर रिले रेस |
| विथ्या रामराज |
4 गुणा 400 मीटर रिले रेस |
| अन्नूरानी |
जेवलिन थ्रो |
| पारुल चौधरी |
3000 मीटर स्टीपलचेस, 5000 मीटर |
| प्रियंका गोस्वामी |
20 किलोमीटर रेसवॉक, मैराथन रेस वॉक मिकस्ड रिले |
| अंकिता ध्यानी |
5000 मीटर |
| मिजो चाको करियन |
एपी एथलीट (रिजर्व) |
| प्राची |
एपी एथलीट (रिजर्व) |
यहां पर देखिए पेरिस ओलंपिक 2024 में एथलेटिक्स इवेंट में हिस्सा लेने वाले पुरुष खिलाड़ी
| नाम |
इवेंट |
| नीरज चोपड़ा |
जेवलिन थ्रो |
| किशोर जेना |
जेवलिन थ्रो |
| मुहम्मद अनस |
4 गुणा 400 मीटर रिले रेस |
| राजेश रमेश |
4 गुणा 400 मीटर रिले रेस |
| संतोष तमिलरासन |
4 गुणा 400 मीटर रिले रेस |
| मुहम्मद अजमल |
4 गुणा 400 मीटर रिले रेस |
| अमोज जैकब |
4 गुणा 400 मीटर रिले रेस |
| अविनाश साबले |
3000 मीटर स्टीपलचेस |
| सूरज पंवार |
मैराथन रेसवॉक मिक्सड रिले |
| विकास सिंह |
20 किलोमीटर रेसवॉक |
| अक्षदीप सिंह |
20 किलोमीटर रेसवॉक |
| परमजीत बिष्ट |
20 किलोमीटर रेसवॉक |
| सर्वेश कुशारे |
ऊंची कूद |
| जेस्विन आल्ड्रिन |
लॉन्ग जंप |
| प्रवील चित्रवेल |
ट्रिपल जंप |
| तजिंदर पाल सिंह |
शॉटपुट |
| अब्दुल्ला अबूबकर |
ट्रिपल जंप |
| मिजो चाको कुरियन |
एपी एथलीट (रिजर्व) |
ये भी पढ़ें
23 गोल्ड और कुल 29 मेडल... ये है ओलंपिक के इतिहास का सबसे सफल एथलीट
भारत के तीन अनमोल रत्न, ओलंपिक में एक नहीं दो बार देश को जिताए मेडल