1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीवी सिंधु ने जापान ओपन के फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में चीन की चेन यूफेई को दी मात

पीवी सिंधु ने जापान ओपन के फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में चीन की चेन यूफेई को दी मात

जापान ओपन के सेमीफाइनल में भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का चीन की प्लेयर के खिलाफ शानदार खेल देखने को मिला है, जिसके दम पर वह फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

PV Sindhu- India TV Hindi
Image Source : AP पीवी सिंधु

भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चीन की खिलाड़ी चेन यूफेई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और वह फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब हो गई हैं। पीवी सिंधु पहली बार अपने करियर में जापान ओपन के फाइनल में पहुंचने में सफल हो पाई हैं। चीन की खिलाड़ी के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला सिंधु के लिए आसान नहीं था क्योंकि इससे पहले पिछले 5 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के पहले सेट को सिंधु ने काफी करीबी अंतर से अपने नाम किया था तो वहीं दूसरे सेट में जब वह 15-10 से आगे थी तो वहीं उसी दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण यूफेई को मैच के दूसरे गेम में हटना पड़ा। अब 19 जुलाई को होने वाले फाइनल मैच में पीवी सिंधु का सामना अकाने यामागुची और कुसुमा वर्दानी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता खिलाड़ी से होगा।

सिंधु ने पहले सेट से ही बनाया दबदबा, दूसरे में भी बना रखी थी बढ़त

जापान ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु का पहले सेट से दबदबा देखने को मिल रहा था, जिसमें उन्होंने एक समय 10-5 के अंतर से बड़ी बढ़त बना रखी थी। इसके बाद यूफेई ने वापसी करते हुए पहले सेट को रोमांचक बना दिया। जिसमें दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को बिल्कुल प्वाइंट बनाने का कोई भी मौका नहीं दे रहे थे। एक समय में पहले सेट में मुकाबला 19-19 से बराबरी पर आ गया था, जिसके बाद सिंधु ने अगले 2 प्वाइंट हासिल करते हुए पहला सेट जीतते हुए मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे सेट की शुरुआत होने के साथ ही सिंधु ने अपनी लय को नहीं गंवाया और जब वह 15-10 के अंतर से आगे थी तो उस समय चीन की खिलाड़ी चेन यूफेई हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते उन्हें हार माननी पड़ी। इससे पहले पीवी सिंधु को क्वार्टर फाइनल मैच में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोआमी ओकुहारा के खिलाफ वॉकओवर मिला था

दो साल बाद खेलेंगी कोई फाइनल मुकाबला

पीवी सिंधु का साल 2026 में काफी शानदार फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी वर्ल्ड रैंकिंग जो पहले 18 थी उसमें भी काफी सुधार करते हुए 9 पहुंचा ली है। सिंधु दो साल के लंबे अंतराल के बाद किसी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेलेंगी। इससे पहले उन्होंने साल 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का फाइनल मैच खेला था जिसे वह जीतने में कामयाब रही थी।

ये भी पढ़ें

मेसी ने अर्जेंटीना की आलोचना करने वाले लोगों को दिया करारा जवाब, कहा - हमें कुछ भी थाली में सजाकर नहीं मिला

फीफा वर्ल्ड फाइनल में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं लियोनेल मेसी, तोड़ सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड