1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तान्या हेमंत ने जीता साइपन इंटरनेशनल बैडमिंटन का खिताब, फाइनल में जापान की खिलाड़ी को दी मात

तान्या हेमंत ने जीता साइपन इंटरनेशनल बैडमिंटन का खिताब, फाइनल में जापान की खिलाड़ी को दी मात

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी तान्या हेमंत ने उत्तरी मारियाना आइलैंड में खेले जा रहे साइपन इंटरनेशनल 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स के फाइनल मैच में जापान की खिलाड़ी को मात देने के साथ खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही।

Badminton- India TV Hindi
Image Source : GETTY बैडमिंटन

भारत की 21 साल की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी तान्या हेमंत ने उत्तरी मारियाना आइलैंड में खेले जा रहे साइपन इंटरनेशनल 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला सिंगल्स के खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रही। फाइनल मैच में तान्या का सामना जापान की गैर वरियता प्राप्त खिलाड़ी कानाए सकाई से था जिनको उन्होंने सीधे 2 सेटों में मात दे दी। इस पूरे टूर्नामेंट में तान्या का बैडमिंटन कोर्ट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

तान्या ने जीता अपना चौथा इंटरनेशनल खिताब

तान्या हेमंत ने साइपन इंटरनेशनल 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जापान की कानाए सकाई को पहले सेट में जहां 15-10 से मात दी जो वहीं उन्होंने दूसरे सेट को 15-8 से अपने नाम किया। साइपन इंटरनेशनल टूर्नामेंट BWF के 3×15 स्कोरिंग सिस्टम टेस्ट इवेंट का एक हिस्सा है, जिसमें प्रत्येक गेम जो 21 अंकों का होता उसे 15 अंकों का खेला जाएगा। तान्या ने इससे पहले इंडिया इंटरनेशनल 2022 टूर्नामेंट, 2023 में फज्र इंटरनेशनल और 2024 में बेंडिगो इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीता था।

भारत के अन्य खिलाड़ी नहीं दिखा पाए कमाल

साइपन इंटरनेशनल 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में तान्या जहां खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही तो वहीं अन्य भारतीय प्लेयर्स का प्रदर्शन निराशाजनक देखने को मिला। पुरुष सिंगल्स में श्रवणथ साई सूरी राउंड ऑफ 32 से आगे का सफर जहां तय नहीं कर सके तो वहीं नैशा कौर भटोये, अनन्या प्रवीण और तनिष्क ममिला पल्ली महिला सिंगल्स में राउंड ऑफ 16 से बाहर हो गईं। वहीं तान्या को लेकर बात की जाए तो उन्होंने फाइनल और सेमीफाइनल के अलावा राउंड ऑफ 16 में जापान की खिलाड़ी को मात दी थी तो वहीं क्वार्टर फाइनल में वह सिंगापुर की खिलाड़ी को मात देने में कामयाब रही।

ये भी पढ़ें

इंटरनेशनल करियर में चटकाए 250+ विकेट, अब KSCA का चुनाव लड़ेगा ये भारतीय दिग्गज; उठाया बड़ा कदम

गिल, जायसवाल, संजू और अभिषेक चारों ओपनर्स में किसने बनाए ज्यादा T20I रन, एशिया कप में जगह बनाने की लगी होड़