1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. WTT स्टार कंटेंडर में पायस जैन ने किया बड़ा उलटफेर, चेन्नई में साथियान ज्ञानसेकरन को दी करारी शिकस्त

WTT स्टार कंटेंडर में पायस जैन ने किया बड़ा उलटफेर, चेन्नई में साथियान ज्ञानसेकरन को दी करारी शिकस्त

अपने करियर का आखिरी इवेंट खेल रहे शरत कमल ने आत्मविश्वास से भरी जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया जबकि मानुष शाह, मानव ठक्कर और हरमीत देसाई भी आगे बढ़े।

Sharath Kamal- India TV Hindi
Image Source : GETTY शरत कमल

पूर्व आईटीटीएफ यूथ वर्ल्ड नंबर 1 (अंडर-17) पायस जैन ने चेन्नई में खेले जा रहे डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर में पहले दिन का सबसे बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने मेंस सिंगल राउंड ऑफ 64 में कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के पदक विजेता साथियान ज्ञानसेकरन को हराकर बाहर कर दिया। इस बीच, शीर्ष वरीयता प्राप्त जापानी जोड़ी तोमोकाजू हरिमोटो और सोरा मत्सुशिमा ने मेंस डबल्स मुकाबले में अपना दबदबा बनाया।

टूर्नामेंट के विजेताओं को मिलेगा इतना इनाम

बाद में भारत के महान खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने क्वालीफायर में अनिर्बान घोष पर 3-0 की जीत के साथ अपने आखिरी टूर्नामेंट की शुरुआत की। शरत ने मेंस डबल्स में स्नेहित सुरवज्जुला के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के निकोलस लुम और फिन लू को पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में हराया। इस टूर्नामेंट में विजेताओं को 600 रैंकिंग अंक और 275,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी। गुजरात के मानव ठक्कर, हरमीत देसाई और मानुष शाह की तिकड़ी ने मेंस सिंगल में शानदार शुरुआत की। भारतीय महिला सिंगल वर्ग के रोमांचक मुकाबले में अयहिका मुखर्जी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री और अपनी डबल्स के जोड़ीदार सुतीर्था मुखर्जी को पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में हराया। 

अयहिका मुखर्जी ने अपनी साथी खिलाड़ी को ही दी मात

मानव और हरमीत ने क्वालीफायर में दिव्यांश श्रीवास्तव और किम तेह्युन को सीधे गेम में हराकर जीत हासिल की। ​​वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए आने वाली मानुष ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए एक गेम में पीछे रहने के बाद जबरदस्त वापसी की और कड़े मुकाबले में इतालवी क्वालीफायर जॉन ओयेबोडे को हराया। एक रोमांचक ऑल इंडिया वुमेंस सिंगल्स मुकाबले में, अयहिका मुखर्जी ने वाइल्ड कार्ड और अपनी डबल्स की पार्टनर सुतीर्था मुखर्जी को पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में हराया। पूरे मैच में एक दूसरे से भिड़ते हुए, अयहिका का डिफेंस काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ। उन्होंने उसने निर्णायक मैच में12-10 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। बाद में, 15 वर्षीय सिंड्रेला दास और 14 वर्षीय दिव्यांशी भौमिक ने धैर्य का प्रदर्शन किया, दोनों ने अपने-अपने वुमेंस सिंगल मुकाबलों में शानदार वापसी करते हुए पांच गेम की रोमांचक जीत हासिल की।

INPUT: PTI

यह भी पढ़ें

GT vs MI: IPL में कैसा है गुजरात और मुंबई का हेड टू हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी, जानें यहां पूरी जानकारी

विराट कोहली के नाम होगा एक और रिकॉर्ड, इतने रन बनाते ही इस मामले में छोड़ देंगे शिखर धवन को पीछे