Infinix Note 60 Pro Review: बजट फोन में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, बस रह गई ये कमियां
Infinix के इस साल लॉन्च हुए गेमिंग फोन को हमने लंबे समय तक यूज किया है। हमें इस फोन में क्या अच्छा लगा है और क्या चीजें बेहतर हो सकती हैं, आइए जानते हैं...

- Display
- Processor
- Front Camera
- Rear Camera
- Ram
- Storage
- Battery
- Os
- Resolution
- Display6.78 इंच, Full HD+ AMOLED, 144Hz
- ProcessorQualcomm Snapdragon 7s Gen 4
- Front Camera13MP
- Rear Camera50MP + 8MP
- Ram8GB
- Storage256GB
- Battery6500mAh, 30W
- OsAndroid 16
- Resolution1208 x 2644 pixels
Infinix Note 60 Pro को कुछ महीने पहले भारतीय बाजार में उतारा गया है। इन्फिनिक्स के इस साल लॉन्च हुए बजट फ्रेंडली गेमिंग फोन में 6500mAh बैटरी, 8GB तक रैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन का डिस्प्ले भी 144Hz हाई रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन को हमने लंबे समय तक यूज किया है। हमें यह फोन कैसा लगा है, आइए जानते हैं...
यह फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसे 5 कलर ऑप्शन- Deep Ocean Blue, Frost Silver, Mist Titanium, Mocha Brown और Solar Orange में खरीदा जा सकता है। हमने इस फोन का Solar Orange वाला वेरिएंट यूज किया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 39,999 रुपये में आता है।
Infinix Note 60 Pro: डिजाइन
इनफिनिक्स का यह मिड बजट फोन यूनीक डिजाइन के साथ आता है। इसके बैक में iPhone 17 Pro सीरीज जैसा कैमरा मॉड्यूल देने की कोशिश की गई है। इसके साथ कंपनी ने एक्टिव मैट्रिक डिस्प्ले बैक पैनल में दिया है। इसमें आपको नोटिफिकेशन, चार्जिंग आदि का स्टेटस पता चल जाएगा। यह Nothing Phone 4 से इंस्पायर्ड है।
फोन के बैक पैनल में पॉलीकॉर्बोनेट यानी प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, इसकी फिनिशिंग अच्छी है। वहीं, इस फोन के फ्रंट में सेंटर अलाइंड पंच-होल कैमरा डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के चारों ओर पतले बेजल्स दिए गए हैं, नीचे का चिन अन्य तीनों बेजल के मुकाबले ज्यादा मोटा है।
फोन के नीचे की तरफ USB Type C चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक मिलेंगे। वहीं, इस फोन की बाईं तरफ कुछ भी नहीं दिया गया है। वहीं, दाईं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। फोन में नीचे की तरफ सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है। वहीं, ऊपर की तरफ भी स्पीकर दिया गया है, जिसके साथ JBL की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। फोन का स्पीकर काफी तगड़ा है। फुल वॉल्यूम पर यह काफी तेज आवाज करता है।
Infinix Note 60 Pro: डिस्प्ले
इसमें 6.79 इंच का FHD+ रेजलूशन वाला बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz तक हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से फोन में अच्छी कॉन्टेंट स्क्रॉलिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक की है, जिसकी वजह से धूप और तेज रोशनी में भी डिस्प्ले पर मौजूद कॉन्टेंट साफ दिखते हैं। वहीं, OTT पर वीडियो देखते समय आपको अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा।
हमने इस फोन पर हाई रेजलूशन वाले बैटल रॉयल गेम खेलकर देखे। इस फोन के डिस्प्ले में गेम खेलते समय बिलकुल लैगिंग महसूस नहीं होती है। ओवरऑल फोन का डिजाइन आपको प्राइस रेंज के मुताबिक ठीक लगेगा। फोन में गेमिंग का अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है।
Infinix Note 60 Pro की परफॉर्मेंस
यह मिड बजट स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 8GB तक रैम के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन पर आप बेसिक कॉलिंग के साथ-साथ FHD+ क्वालिटी के वीडियो कॉन्टेंट एक्सपीरियंस कर सकते हैं। मल्टी-टास्किंग के दौरान भी फोन की परफॉर्मेंस ठीक रहती है। हालांकि, हमने इसके 6GB रैम वाला वेरिएंट यूज किया है, जिसकी वजह से कई सारे ऐप्स एक साथ ओपन होने पर यह कभी-कभी हैंग करता है।
यह Android 16 पर बेस्ड कस्टमाइज्ड OS पर काम करता है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम कई पर्सनलाइज्ड फीचर्स के साथ आता है। हालांकि, इसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलते हैं, जो आपको निराश कर सकते हैं। हालांकि, आप इन प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स को फोन से डिलीट कर सकते हैं। इस फोन के साथ कंपनी 2 साल OS और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट देने का ऑफर दे रही है। कंपनी ने इसमें लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ AI फीचर्स भी दिए हैं जो Google Gemini पर बेस्ड हैं।
इस गेमिंग फोन में 6500mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 30W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसमें 10W रिवर्स चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलता है। इससे आप अपने TWS, स्मार्टवॉच आदि को भी चार्ज कर सकते हैं। इस फोन को आप एक बार फुल चार्ज करके पूरे दिन आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 70 से 80 मिनट का समय लगता है।
Infinix Note 60 Pro का कैमरा
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप के साथ एक LED फ्लैश लाइट भी दी गई है। फोन का कैमरा AI फीचर से लैस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिलता है। फोन के कैमरे से आप दिन की रोशनी और लो-लाइट में भी ठीक-ठाक तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। हालांकि, कम रोशनी में भी फोन के कैमरे से ली गई तस्वीर जूम करने पर पिक्सलेट होती है।
हाई रेजलूशन वाली तस्वीर क्लिक करने के लिए आपको आपको कैमरा ऐप में जाकर 50MP वाला मोड सेट करना होगा। स्टैंडर्ड मोड में यह 12.5MP वाले सेंसर से फोटो क्लिक करेगा। फोन से कम रोशनी में तस्वीर लेने के लिए नाइट मोड का भी सपोर्ट मिलता है।
मेन कैमरा से ली गई तस्वीर की क्वालिटी आपको ठीक लगेगी। इसे आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के लिए यूज कर सकते हैं। आप इस फोन से हाई क्वालिटी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। QR कोड स्कैन करके आप ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट भी कर सकते हैं। सेल्फी कैमरे से ली गई तस्वीर भी ठीक लगेगी।
कैसा रहा एक्सपीरियंस?
इनफिनिक्स ने पिछले कुछ साल से अपनी इस Note सीरीज के फोन को बेहतर करने की कोशिश की है। यह नया मॉडल भी पिछले साल आए फोन का अपग्रेड है, जिसमें एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले बैक में मिलता है। यह एक गिमिक फीचर है, जिसका इस्तेमाल रेगुलर लोग नहीं करते हैं। फोन के डिस्प्ले से लेकर बैटरी और कैमरा तक आपको बेहतर लगेगा। हालांकि, कंपनी ने फोन की कीमत काफी ज्यादा रखी है। इस कीमत में यूजर्स अन्य ब्रांड जैसे OnePlus, Motorola आदि के फोन खरीदना पसंद करेंगे। हमें जो चीज अच्छी नहीं लगी वो इसका डिजाइन है। कंपनी ने फोन को पूरी तरह से कॉपी करने की कोशिश की है। इसमें iPhone 17 Pro जैसा लुक दिया गया है। वहीं, एक्टिवि मैट्रिक्स डिस्प्ले नथिंग के फोन से अडॉप्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें - iQOO Z11 Lite Review: अच्छी बैटरी वाला बजट फ्रेंडली गेमिंग फोन, कई चीजें हो सकती हैं इंप्रूव