Poco X8 5G Review: पोको का बजट फ्रेंडली गेमिंग फोन, दो दिन चलेगी बैटरी
Poco X8 सीरीज में कंपनी ने दो फोन भारतीय बाजार में उतारे हैं। ये दोनों फोन दमदार बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आते हैं। हमने इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को कुछ दिन यूज किया है। हमें यह कैसा लगा है, आइए जानते हैं...

- Display
- Processor
- Front Camera
- Rear Camera
- Ram
- Storage
- Battery
- Os
- Resolution
- Display6.83 inch, Full HD+ AMOLED
- ProcessorQualcomm Snapdragon 6s Gen 4
- Front Camera16MP
- Rear Camera50MP + 2MP
- Ram8GB
- Storage256GB
- Battery9000mAh
- OsAndroid 16, Hyper OS3
- Resolution2772 x 1280 Pixel
Poco X8 5G और Poco X8 Pro को कंपनी ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में पेश किया है। चीनी कंपनी के ये दोनों फोन तगड़ी बैटरी के साथ दमदार फीचर्स से लैस हैं। इस सीरीज के Poco X8 5G में कंपनी ने 9000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कंपनी ने 1.5K AMOLED डिस्प्ले पैनल यूज किया है। इस स्मार्टफोन को हमने कुछ दिन यूज किया है। आइए जानते हैं कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस?
Poco X8 5G भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसे 3 कलर ऑप्शन- Black, Fierry Orange और Frost White में खरीदा जा सकता है। हमने इस फोन का Fierry Orange वाला वेरिएंट यूज किया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 35,999 रुपये में आता है।
Poco X8 5G: डिजाइन और डिस्प्ले
पोको का यह मिड बजट फोन डुअल टोन बैक पैनल वाले डिजाइन के साथ आता है। इसके बैक में iPhone 16 की तरह वर्टिकली अलाइंड डुअल कैमरा मॉड्यूल मिलता है। फोन के बैक पैनल में पॉलीकॉर्बोनेट यानी प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन के फ्रंट में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के तीन ओर पतले बेजल्स दिए गए हैं। वहीं, नीचे का चिन अन्य साइड के बेजल के मुकाबले मोटा है।
फोन के नीचे की तरफ USB Type C चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, सिम कार्ड स्लॉट और माइक मिलेंगे। वहीं, इस फोन की बाईं तरफ कोई बटन देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, दाईं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। इस बजट फोन का वजन करीब 226 ग्राम है। वजन ज्यादा होने की वजह से सिंगल हैंड में यूज करते समय फोन आपको थोड़ा भारी लग सकता है।
इसमें 6.83 इंच का FHD+ रेजलूशन वाला बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से फोन में कॉन्टेंट स्क्रॉलिंग का अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक की है। अच्छी ब्राइटनेस और AMOLED डिस्प्ले की वजह से धूप और तेज रोशनी में भी डिस्प्ले पर कॉन्टेंट साफ दिखाई देते हैं। वहीं, OTT पर वीडियो देखते समय आपको वाइब्रेंट एक्सपीरियंस मिलेगा।
हमने इस फोन पर स्टेंडर्ड रेजलूशन वाले बैटल रॉयल गेम खेलकर देखे। बजट फोन होने के बावजूद इस फोन के डिस्प्ले में गेम खेलते समय लैगिंग महसूस नहीं होती है। ओवरऑल फोन का डिजाइन आपको प्राइस रेंज के मुताबिक ठीक लगेगा।
Poco X8 5G की परफॉर्मेंस
पोको का यह मिड बजट स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 8GB तक रैम के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन पर आप बेसिक कॉलिंग के साथ-साथ HD क्वालिटी के वीडियो कॉन्टेंट एक्सपीरियंस कर सकते हैं। मल्टी-टास्किंग के दौरान भी फोन का परफॉर्मेंस ठीक रहता है। हालांकि, हमने इसके 6GB रैम वाला वेरिएंट यूज किया है।
यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। शाओमी का यह ऑपरेटिंग सिस्टम कई पर्सनलाइज्ड फीचर्स के साथ आता है। ये फीचर्स आपको इस फोन में यूज करने के लिए मिलेंगे। हालांकि, इसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलते हैं, जो आपको निराश कर सकते हैं। हालांकि, आप इन प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स को फोन से डिलीट कर सकते हैं। इस फोन के साथ कंपनी 2 साल OS और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट देने का ऑफर दे रही है। कंपनी ने इसमें लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ AI फीचर्स भी दिए हैं जो Google Gemini पर बेस्ड हैं।
पोको के इस फोन में 9000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसमें 10W रिवर्स चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलता है। इससे आप अपने TWS, स्मार्टवॉच आदि को भी चार्ज कर सकते हैं। पोको के इस फोन को आप एक बार फुल चार्ज करके दो दिन आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 80 से 85 मिनट का समय लगता है। यह पोको का भारत में अब तक लॉन्च हुआ सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है।
Poco X8 5G का कैमरा
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप के साथ एक LED फ्लैश लाइट भी दी गई है। फोन का कैमरा AI फीचर से लैस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलता है। फोन के कैमरे से आप दिन की रोशनी में ठीक-ठाक तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। वहीं, कम रोशनी में भी फोन के कैमरे से ली गई तस्वीर आपको अच्छी नहीं लगेगी।
हाई रेजलूशन वाली तस्वीर क्लिक करने के लिए आपको आपको कैमरा ऐप में जाकर 50MP वाला मोड सेट करना होगा। स्टैंडर्ड मोड में यह 12.5MP वाले सेंसर से फोटो क्लिक करेगा। फोन से कम रोशनी में तस्वीर लेने के लिए नाइट मोड का भी सपोर्ट मिलता है। हालांकि, कम रोशनी में ली गई तस्वीर ज्यादा जूम करने पर पिक्सलेट होती है।
मेन कैमरा से ली गई तस्वीर की क्वालिटी आपको ठीक लगेगी। इसे आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के लिए यूज कर सकते हैं। आप इस फोन से बेसिक के साथ-साथ हाई क्वालिटी तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं। QR कोड स्कैन करके आप ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट भी कर सकते हैं। सेल्फी कैमरे से ली गई तस्वीर भी ठीक लगेगी। हालांकि, ली गई तस्वीर को अगर आप ज्यादा जूम करते हैं तो यह पिक्सलेट होती है।
हमारा फैसला
पोको का यह फोन डेली यूज के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस स्मार्टफोन की सबसे अच्छी बात ये है कि फोन को अगर आप एक बार फुल चार्ज कर लेते हैं तो आपको दो दिन तक चार्जर की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, शाओमी के सब ब्रांड के इस गेमिंग फोन में कई तरह की कमियां भी हैं। फोन का कैमरा और इंप्रूव किया जा सकता था। साथ ही, कीमत को देखते हुए इसमें 7Gen का चिपसेट यूज हो सकता था, जो इसकी परफॉर्मेंस को और बेहतर बना देता।