A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Samsung Galaxy A57 5G First Impressions: लाइट वेट और स्लिम डिजाइन वाला फोन

Samsung Galaxy A57 5G First Impressions: लाइट वेट और स्लिम डिजाइन वाला फोन

Samsung Galaxy A57 5G First Impressions: सैमसंग का यह मिड बजट स्मार्टफोन 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। फोन का लुक, डिजाइन, डिस्प्ले हमें पहली नजर में कैसा लगा? आइए जानते हैं...

सैमसंग गैलेक्सी ए57- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सैमसंग गैलेक्सी ए57

Samsung ने हाल ही में Galaxy A सीरीज में दो मिड बजट 5G स्मार्टफोन्स- Galaxy A57 और Galaxy A37 लॉन्च किए हैं। ये फोन पिछले साल आए Galaxy A56 और Galaxy A36 के अपग्रेड्स हैं। फोन के डिजाइन से लेकर फीचर्स में आपको कई अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। Samsung Galaxy A57 5G को भारत में 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। सैमसंग का यह फोन बेहतर AI फीचर्स, 6 साल तक OS अपग्रेड्स, सिक्योरिटी अपडेट्स जैसी सुविधाओं से लैस है। हमने इसके 12GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट को इस्तेमाल करना शुरू किया है। हमें यह फोन पहली नजर में कैसा लगा है? आइए जानते हैं...

Samsung Galaxy A57 5G के फीचर्स

Samsung Galaxy A57 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Exynos 1680
स्टोरेज 12GB + 512GB
बैटरी 5000mAh, 45W
कैमरा 50MP + 12MP+ 5MP, 12MP
OS Android 16, OneUI 8.5

Samsung Galaxy A57 5G का डिजाइन

हमें दक्षिण कोरियाई फोन का डिजाइन पहली नजर में पसंद आया है। फोन काफी स्लिम और प्रीमियम लगता है। इसके बैक पैनल में ग्लास दिया गया है, जिसमें आप अपना चेहरा देख सकते हैं। हालांकि, यह बैक पैनल धूल-मिट्टी को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसलिए आपको इसे बार-बार साफ करते रहना होगा।

Image Source : India TVसैमसंग गैलेक्सी ए57

फोन का डिजाइन एलिमेंट हाल में लॉन्च हुए Galaxy S26 सीरीज से इंस्पायर्ड है। फोन के बैक में वर्टिकली अलाइंड ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। फोन के बैक में विजिबल कैमरा बंप है। वहीं, बॉडी काफी स्लिम है। फोन का वजन बेहद कम है, जिसकी वजह से आप आसानी से सिंगल हैंडली इस फोन को यूज कर सकते हैं। फोन के फ्रंट में बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं। वहीं, फोन के वॉल्यूम और पावर बटन्स राइट साइड में मिलेंगे। नीचे की तरफ USB Type C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मिलते हैं।

Samsung Galaxy A57 5G का डिस्प्ले

सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस यूज किया गया है, जो इसे बेहतर ड्यूरेबिलिटी प्रदान करता है। फोन के डिस्प्ले की ब्राइटनेस काफी अच्छी है। सैमसंग ने इसमें Infinity-O डिस्प्ले यूज किया है, जो कंपनी के फ्लैगशिप फोन में मिलता है।

Image Source : India TVसैमसंग गैलेक्सी ए57

Samsung Galaxy A57 का हार्डवेयर

दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह मिड बजट फोन अपग्रेडेड Exynos 1680 चिपसेट के साथ आता है। इस फोन में 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB/512GB स्टोरेज मिलता है। इसमें दो 5G नैनो सिम कार्ड लगाए जा सकते हैं। यह फोन 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन के साथ चार्जिंग अडैप्टर नहीं दिया है। आप इसे अलग से खरीद सकते हैं। फोन के साथ एक्सेसरीज के तौर पर Type C टू Type C चार्जिंग केबल मिलता है। यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 के साथ आता है। फोन में मल्टी-लेयर सिक्योरिटी दी गई है। यह फोन कंपनी के Knox सिक्योरिटी के साथ आता है।

Samsung Galaxy A57 5G का कैमरा

सैमसंग का यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। हमने फिलहाल इसका कैमरा टेस्ट नहीं किया है। डिटेल्ड रिव्यू में हम इसके कैमरा क्वालिटी के बारे में ज्यादा बता पाएंगे।

Image Source : India TVसैमसंग गैलेक्सी ए57

हमें कैसा लगा फोन?

Samsung Galaxy A57 5G पहली नजर में आपको एक प्रीमियम फोन की तरह लगेगा। कंपनी ने फोन की कीमत भी प्रीमियम ही रखी है। इस प्राइस रेंज में OnePlus 15R, Nothing Phone (4a) Pro, Oppo Reno 15 Pro जैसे फोन मार्केट में उपलब्ध हैं। फोन लुकवाइज देखने में काफी आकर्षक लगता है। हमें इस फोन का डिजाइन काफी अच्छा लगा है। साथ ही, बड़ी बैटरी होने के बावजूद कंपनी ने फोन को काफी स्लिम रखा है।

यह भी पढ़ें - Oppo F33, Oppo F33 Pro इसी महीने भारत में होंगे लॉन्च, कीमत से लेकर फीचर तक जानें सब कुछ