1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से कितना अलग है Google Pixel 11 Pro Fold?

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से कितना अलग है Google Pixel 11 Pro Fold?

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Google Pixel 11 Pro Fold: गूगल ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसका सीधा मुकाबला Samsung के नए फोल्डेबल फोन से होगा।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Google Pixel 11 Pro Fold- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE STORE/INDIA TV सैमसंग और गूगल के नए फोल्डेबल फोन

Google Pixel 11 सीरीज में कंपनी ने अपना लेटेस्ट फोल्डेबल फोन भी पेश किया है, जिसमें पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल के मुकाबले अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। गूगल का यह फोल्डेबल फोन सीधे तौर पर पिछले महीने लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को टक्कर देगा। साथ ही, इसका मुकाबला Motorola के पहले बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr Fold से भी होगा। गूगल का यह लेटेस्ट फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से बेहतर है या नहीं? आइए जानते हैं...

प्राइस कम्पैरिजन

गूगल का यह फोल्डेबल फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 16GB RAM + 1TB में आता है। इसकी कीमत 1,86,999 रुपये है। वहीं, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये है। यह 12GB RAM + 256GB के शुरुआती वेरिएंट में आता है। इसके 16GB RAM + 1TB वाले वेरिएंट की कीमत 2,39,999 रुपये है। यानी सैमसंग के फोल्डेबल फोन के लिए आपको 53,000 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।

डिस्प्ले कम्पैरिजन

गूगल और सैमसंग दोनों के फोल्डेबल फोन 8 इंच के मेन और 6.5 इंच के कवर डिस्प्ले साथ आते हैं। गूगल के फोन में Super Actua Flex OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, सैमसंग के फोन में 2x Dynamic AMOLED 2X पैनल का इस्तेमाल हुआ है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।

परफॉर्मेंस कम्पैरिजन

गूगल के फोन में लेटेस्ट Tensor G6 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा फोन में डेडिकेटेड Titan M3 सिक्योरिटी चिप दिया गया है। वहीं, Samsung के फोल्डेबल फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलता है। ये दोनों फोन 16GB रैम और 1TB स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं। ये दोनों ही Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम और फीचर्स से लैस है।

फीचर्स Google Pixel 11 Pro Fold Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra
मेन डिस्प्ले 8 इंच Super Actua Flex OLED 8 इंच 2x Dynamic AMOLED 2X
कवर डिस्प्ले 6.5 इंच Super Actua OLED 6.5 इंच AMOLED
प्रोसेसर Tensor G5, Titan M3 Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 16GB + 1TB 16GB + 1TB
रियर कैमरा 48MP + 10.5MP+ 10.8MP 200MP + 50MP + 10MP
फ्रंट कैमरा 10MP + 10MP 10MP + 10MP
बैटरी 4806mAh 5000mAh
चार्जिंग स्पीड 30W, 25W वायरलेस 60W, 20W वायरलेस
OS Android 17 Android 17
IP रेटिंग IP68 IP48
कीमत 1,86,999 रुपये 1,99,999 रुपये से शुरू

गूगल के फोल्डेबल फोन में 4,806mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। सैमसंग के फोल्डेबल फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 60W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

कैमरा कम्पैरिजन

गूगल के फोल्डेबल फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 10.5MP का अल्ट्रा वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। वहीं, सैमसंग के फोन के बैक में भी ट्रिपल कैमरा मिलता है। इसमें 200MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा।

इन दोनों फोन में दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं, जिनमें एक कवर और एक मेन डिस्प्ले में लगा है। गूगल ने 10MP का सेल्फी कैमरा यूज किया है। वहीं, सैमसंग ने भी 10MP का कैमरा ही फ्रंट में यूज किया है।

यह भी पढ़ें - Honor Robot Phone हुआ लॉन्च, चीनी कंपनी के इस स्मार्टफोन में मिलते हैं तगड़े फीचर्स