A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. 1 टन, 1.5 टन और 2 टन का AC कितने बाई कितने का कमरा ठंडा करेगा? खरीदने से पहले जरूर चेक करें

1 टन, 1.5 टन और 2 टन का AC कितने बाई कितने का कमरा ठंडा करेगा? खरीदने से पहले जरूर चेक करें

1 टन, 1.5 टन या 2 टन वाला एसी खरीदते समय कमरे की साइज का भी ध्यान रखना पड़ता है। अगर, गलत साइज की कमरे के लिए गलत कैपिसिटी वाला एसी खरीदते हैं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

AC, Split AC, AC buying guide- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG कितने बड़े कमरे के लिए कितने टन वाला एसी लगाएं?

एसी खरीदने से पहले आपको कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए, इनमें कमरे की साइज भी काफी महत्व रखता है। अगर, आपने बड़ी साइज वाले कमरे के लिए कम कैपेसिटी वाला एसी खरीदते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, छोटी साइज वाले कमरे के लिए ज्यादा कैपिसिटी का एसी खरीदते हैं तो भी यह महंगा सौदा हो सकता है। मार्केट में आम तौर पर 1 टन, 1.5 टन और 2 टन वाले एसी लोग खरीदते हैं। आपको कितने टन का एसी कितनी बड़ी साइज के कमरे के लिए खरीदना चाहिए? आइए, जानते हैं...

1 टन, 1.5 टन या 2 टन, कौन सा एसी है बेहतर?

देश में सबसे ज्यादा 1.5 टन वाले एसी की बिक्री होती है। इसका मुख्य कारण ये है कि यह एसी न ज्यादा छोटे और न ज्यादा बड़ी साइज वाले कमरे के लिए परफेक्ट होते हैं। आम तौर पर लोग मीडियम साइज के कमरे के लिए इस एसी का इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों इन्वर्टर एसी का चलन है, जिसका कंप्रेसर साइलेंट रहता है।

1 टन वाला एसी: यह एसी आम तौर पर छोटे कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस एसी को आप स्टडी रूम, छोटे ऑफिस और छोटे बेडरूम में लगा सकते हैं। इस एसी को 10 बाई 12 वर्ग फुट वाले कमरे में लगाना चाहिए।

1.5 टन वाला एसी: यह एसी मीडियम साइज के कमरे के लिए अच्छा माना जाता है। अगर, आपके कमरे की साइज 10 बाई 12 से लेकर 10 बाई 18 वर्गफुट है, तो यह एसी आपको खरीदना चाहिए। इसे आप बड़े बेडरूम, लिविंग रूम या ऑफिस में लगा सकते हैं।

2 टन वाला एसी: इस एसी को मुख्य तौर पर बड़े हॉल में लगाया जाता है। अगर, कमरे की साइज 180 वर्गफुट या इससे ज्यादा है तो 2 टन वाला एसी लगाना ही फायदे का सौदा होता है। 10 बाई 18 से लेकर 12 बाई 20 वर्गफुट के कमरे के लिए इस एसी को लगा सकते हैं।

कैपेसिटी कमरे की साइज एरिया
1 टन 10 फुट x 12 फुट 120 वर्ग फुट या इससे कम
1.5 टन 10 फुट x 18 फुट 120 वर्ग फुट से 180 वर्ग फुट के बीच
2 टन 12 फुट x 20 फुट 180 वर्ग फुट से 240 वर्ग फुट के बीच

इन चीजों का भी रखें ध्यान

कमरे की साइज के अलावा आपको यह भी देखना चाहिए कि कमरे में धूप कितनी आती है? कमरा टॉप फ्लोर पर है या नीचे के फ्लोर पर है? अगर, कमरा टॉप फ्लोर पर है और डायरेक्ट सनलाइट आती है तो आपको मीडियम साइज वाले कमरे में भी 2 टन का एसी लगाना पड़ सकता है। वहीं, छोटे कमरे में 1.5 टन के एसी की जरूरत पड़ सकती है। डायरेक्ट सनलाइट वाला कमरा दिन के समय बहुत गर्म हो जाता है, जिसकी वजह से एसी की कैपिसिटी ज्यादा होनी चाहिए।

वहीं, कमरे में रहने वाले लोगों की संख्यां ज्यादा है तो भी छोटे कमरों में भी ज्यादा कैपिसिटी वाला एसी लगाने की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा कमरे के छत की ऊंचाई ज्यादा है तो भी आपको ज्यादा कैपेसिटी वाले एसी की जरूरत पड़ेगी।

यह भी पढ़ें - देसी कंपनी ने सस्ते में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स