1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. 5kW सोलर पैनल लगाने का क्या होगा खर्च? हर महीने कितनी होगी बचत? समझें पूरा गणित

5kW सोलर पैनल लगाने का क्या होगा खर्च? हर महीने कितनी होगी बचत? समझें पूरा गणित

5kW के सोलर पैनल से आप इतनी बिजली जेनरेट कर लेते हैं, जिससे आप एक 3BHK फ्लैट का पूरा लोड डाल सके। आम तौर पर लोग अपने घरों की छत पर 1kW से 5kW तक का ही सोलर पैनल लगाते हैं।

5kW Solar System- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH 5 किलोवाट का सोलर सिस्टम

5kW का सोलर पैनल आप अपने घर की छत पर लगाकर हर महीने हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं। सोलर एनर्जी के माध्यम से आप हर महीने आने वाले बिजली के भारी-भरकम बिल से निजात पा सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत की है। साथ ही, देश के कई राज्य सरकारों की तरफ से भी सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी मुहैया कराई जाती है, जिसकी वजह से सोलर पैनल लगाने का खर्च भी कम आता है।

5kW के सोलर पैनल का क्या होगा खर्च?

अगर, आप अपने घर की छत पर 5kW का सोलर सिस्टम लगवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आम तौर पर 2.5 लाख रुपये से लेकर 3.5 लाख रुपये के बीच का खर्च आ सकता है। हालांकि, यह सोलर पैनल की क्वालिटी और टाइप पर निर्भर करता है। यह खर्च सोलर पैनल के साथ-साथ इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स जैसे कि DCDB, ACDB, वायर, अर्थिंग आदि की कीमत लगाकर है। वहीं, अगर आप बैटरी बैकअप भी चाहते हैं तो इसके लिए आपको अलग से खर्च करना होगा। इस तरह से कुल खर्च 4 लाख से 5 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

सरकार की तरफ से सोलर पैनल लगवाने पर मिलने वाली सब्सिडी प्राप्त करने के लिए नई पॉलिसी के अनुसार, नई ALMM यानी अप्रूव्ड लिस्ट ऑफ मॉडल एंड मैन्युफैक्चरर्स से ही पैनल लगवाना होगा। इस लिस्ट में उन कंपनियों को ही शामिल किया गया है, जो भारत में ही सोलर सेल बनाकर बाजार में बेचते हैं।

क्या-क्या चलेंगे लोड?

5kW के सोलर पैनल पर आप आराम से 1.5 टन के दो इन्वर्टर एसी को चला सकते हैं। इसके अलावा घर के अन्य लोड जैसे कि गीजर, मोटर, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, इंडक्शन आदि को भी आराम से यूज कर सकते हैं। 5kW के सोलर पैनल से आप हर महीने आराम से 400 से 500 यूनिट्स तक की बिजली जेनरेट कर सकते हैं।

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार की तरफ से भारी सब्सिडी ऑफर की जाती है। इस योजना के तहत 1 किलोवॉट (1KW) का सोलर सिस्टम लगाने पर लगभग 30,000 रुपये की सब्सिडी मिलती है। वहीं, 2 किलोवॉट पर 60,000 रुपये और 3 किलोवॉट या इससे ज्यादा पर 78,000 रुपये की सब्सिडी मिलती है। इसके अलावा कई राज्य सरकारें भी अपनी तरफ से सब्सिडी ऑफर कर रही हैं। ऐसे में ग्राहकों को सोलर सिस्टम लगाने पर अच्छी-खासी बचत हो जाती है। इसके अलावा हर महीने 300 यूनिट्स तक की बिजली मुफ्त में दी जाती है।

यह भी पढ़ें - AI के जमाने में Apple ने दूर की यूजर्स की दिक्कत, iPhone 18 Pro से ली गई तस्वीर से नहीं होगी छेड़छाड़