स्कूल प्रोजेक्ट्स और एकेडमिक यूज के लिए बेस्ट AI टूल्स, रिसर्च से प्रेजेंटेशन तक में करेंगे होमवर्क के समय को आधा
यहां आपको स्कूल प्रोजेक्ट्स और एकेडमिक यूज के लिए बेस्ट एआई टूल्स के बारे में जानकारी दी जा रही है और इनके जरिए स्टूडेंट्स अपने होमवर्क के समय को भी आधा कर सकते हैं।

Best AI Tools for School Projects: आज के दौर में स्कूल और कॉलेज प्रोजेक्ट्स को स्मार्ट और प्रभावी बनाने के लिए AI टूल्स काफी कारगर साबित हो रहे हैं। ये टूल्स ना केवल काम को आसान बनाते हैं बल्कि स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी को भी नया आयाम देते हैं। स्कूल प्रोजेक्ट्स/एकेडमिक यूज में काम आने वाले AI टूल्स के बारे में जानकारी लेकर स्टूडेंट्स अपने मुश्किल प्रोजेक्टस को आसानी से पूरा कर सकते हैं और उनके सामने ज्ञान का असीमित संसार खुल जाता है। यहां कुछ बेहतरीन AI टूल्स की जानकारी दी गई है जो स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर कॉलेज जाने वाले यंगस्टर्स के बेहद काम आ सकते हैं तो आप भी इनके बारे में काम की जानकारी ले लीजिए-
मैथ्स और साइंस प्रोजेक्ट्स के लिए AI टूल्स
WolframAlpha: यह सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि मैथ्स के कठिन सवालों और साइंस के समीकरणों (Equations) को स्टेप-बाय-स्टेप हल करके दिखाता है।
Otter.ai: अगर आप किसी का इंटरव्यू ले रहे हैं या टीचर के लेक्चर से नोट्स बनाना चाहते हैं, तो यह आवाज़ को टेक्स्ट में बदल देता है।
NotebookLM: यह गूगल का टूल है। आप इसमें अपने प्रोजेक्ट से जुड़े PDF या नोट्स अपलोड कर सकते हैं, और फिर यह उन नोट्स के बेस पर आपके सवालों के जवाब देगा और समरी बनाएगा।
2. हिस्ट्री प्रोजेक्ट्स के लिए AI टूल्स
Perplexity AI: यह एक Answer Engine के तौर पर काम करता है। यह आपको जानकारी के साथ-साथ उनके सोर्स के लिंक भी देता है, जो इतिहास के प्रोजेक्ट में क्रेडिट देने के लिए जरूरी हैं।
Elicit: लिटरेचर रिव्यू या पुराने रिसर्च को पढ़ने के लिए यह टूल जादुई है। यह हजारों पेपर्स को स्कैन करके आपके टॉपिक से जुड़ी मुख्य बातें बता देता है।
Remarx: यह टूल अलग-अलग भाषाओं के ऐतिहासिक स्रोतों के बीच समानताएं देखने और विचारों को ट्रैक करने में मदद करता है।
HyperWrite (History AI): यह खासतौर से ऐतिहासिक घटनाओं, हस्तियों और समय-काल यानी इरा के बारे में गहरी और सटीक जानकारी देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
3. कोडिंग प्रोजेक्ट्स के लिए AI टूल्स
Cursor: यह फिलहाल सबसे पॉपुलर AI कोड एडिटर है। यह आपके पूरे प्रोजेक्ट को समझता है और आप बस लिखकर कोड जनरेट करवा सकते हैं।
GitHub Copilot: यह आपके कोड लिखते समय अगले स्टेप्स का सुझाव देता है। यह बग्स फिक्स करने और नया लॉजिक लिखने में बहुत तेज है।
Claude Code (Anthropic): कोडिंग के पीछे की रीजनिंग को समझने और कठिन समस्याओं को हल करने में क्लॉड को सबसे बेहतर माना जाता है।
Replit Agent: अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो यह टूल आपके लिए पूरा ऐप या वेबसाइट खुद बना सकता है। आपको बस यह बताना है कि आप क्या बनाना चाहते हैं।
4. रिसर्च और जानकारी के लिए AI टूल्स
Perplexity AI: यह गूगल सर्च का एक स्मार्ट विकल्प है। यह आपको आपके सवालों के सीधे जवाब देता है और साथ ही उन वेबसाइट्स के सोर्स भी बताता है जहाँ से जानकारी ली गई है। यह प्रोजेक्ट्स में बिबलोग्राफी लिखने के लिए बहुत मददगार है।
Google Gemini: यह मुश्किल सब्जेक्ट को आसाना भाषा में समझाने और टेक्स्ट जनरेशन के लिए सबसे पावरफुल फ्री टूल है। आप अपनी टेक्स्टबुक की फोटो खींचकर भी इससे सवाल पूछ सकते हैं।
Consensus: अगर आप कोई साइंटिफिक प्रोजेक्ट कर रहे हैं, तो यह टूल लाखों रिसर्च पेपर्स में से सही डेटा ढूंढने में मदद करता है।
5. राइटिंग और एडिटिंग के लिए AI टूल्स
Grammarly: यह आपके असाइनमेंट में ग्रामर और स्पेलिंग की गलतियों को सुधारता है।
QuillBot: अगर आपको किसी पैराग्राफ को अपने शब्दों में फिर से लिखना है यानी पैराफ्रेजिंग करना हो तो यह टूल सबसे अच्छा है।
ChatPDF: यह टूल आपको किसी भी हैवी PDF फाइल को अपलोड करने और उससे सीधे सवाल पूछने की सुविधा देता है। यह लंबी ई-बुक्स या नोट्स पढ़ने के लिए शानदार है। अगर आपके पास किसी पुरानी किताब या दस्तावेज़ की स्कैन कॉपी है, तो आप इसे अपलोड करके उससे सवाल पूछ सकते हैं।
6. ऑर्गनाइजेशन और पढ़ाई के लिए AI टूल्स
Notion AI: यह आपके नोट्स बनाने, प्रोजेक्ट की डेडलाइन सेट करने और क्लास नोट्स को समराइज करने में मदद करता है।
Khanmigo: यह एक AI ट्यूटर की तरह काम करता है। यह आपको सीधे जवाब देने के बजाय स्टेप-बाय-स्टेप सवाल हल करना सिखाता है, खासकर मैथ्स और साइंस में।
7. प्रेजेंटेशन और डिजाइन के लिए AI टूल्स
Gamma.app: सिर्फ एक टॉपिक डालिए और यह टूल आपके लिए पूरी पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन तैयार कर देगा—तस्वीरों और कंटेंट के साथ ये काम होता है।
Canva Magic Studio: स्कूल पोस्टर्स, इन्फोग्राफिक्स और स्लाइड्स के लिए यह बेस्ट है। इसका मैजिक डिजाइन फीचर आपके टेक्स्ट को सीधे विजुअल में बदल देता है।
Microsoft Designer: अगर आपको अपने प्रोजेक्ट के लिए यूनिक और कॉपीराइट-फ्री डायग्राम्स या इमेजेस चाहिए तो यह टूल बिल्कुल फ्री है।
Adobe Firefly या Midjourney: अगर आपको अपने प्रोजेक्ट के लिए ऐसी इमेज चाहिए जो इंटरनेट पर नहीं मिल रही, तो आप लिखकर Text-to-image के जरिए अपनी पसंद की फोटो जेनरेट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें