1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. सोशल मीडिया पर भूलकर भी न करें गलती, सरकार की नई चेतावनी, मुनाफे के चक्कर में होगा नुकसान

सोशल मीडिया पर भूलकर भी न करें गलती, सरकार की नई चेतावनी, मुनाफे के चक्कर में होगा नुकसान

साइबर अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। सरकार ने लोगों को इस तरह के फ्रॉड से बचने की सलाह दी है।

beware of betting apps- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH सोशल मीडिया पर रहें सावधान

सोशल मीडिया पर आप भी अधिक मुनाफे वाले विज्ञापन को देखकर उस पर क्लिक कर रहे हैं? अगर, आप इस तरह के Betting प्लेटफॉर्म पर जा रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। सरकार ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। गृह मंत्रालय के तहत बनाए गए साइबर सिक्योरिटी विंग I4C ने लोगों को इसे लेकर आगाह किया है। I4C Cyber Dost ने अपने आधिकारिक X हैंडल से लोगों को सोशल मीडिया पर मुनाफे की चक्कर में न फंसने की सलाह दी है।

सरकार की चेतावनी

I4C ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि Betting App अब ठगी का नया सेंटर बन गया है। अपने पोस्ट में I4C ने कहा कि हाल ही में नोएडा पुलिस ने ऐसे ही बेटिंग ऐप गैंग का पर्दाफास किया है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को टारगेट कर रहे थे। वो लोगों को सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करके फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कीम में शामिल कर रहे थे। इसके बाद लोगों के साथ फ्रॉड को अंजाम दिया जा रहा था।

साइबर दोस्त ने अपने हैंडल से लोगों को सलाह देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के बेटिंग लिंक और इन्वेस्टमेंट विज्ञापनों से बचकर रहें।

  • किसी भी तरह के गारंटी रिटर्न वाली स्कीम और रिस्क फ्री प्रॉफिट के झांसे में न फंसे।
  • अगर, आपको कोई निवेश करना है, तो वो केवल रेगुलेटेड प्लेटफॉर्म के जरिए ही करें।
  • साथ ही, फोन में किसी भी ऐप को ऐसे ही इंस्टॉल न करें।
  • ऐप को पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से वेरिफाई कर लें।
  • यही नहीं, अगर आपके साथ किसी तरह का साइबर फ्रॉड होता है तो इसकी शिकायत नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न करें ये गलती

साइबर अपराधी लोगों को अपनी जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे हैं। वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करके वो लोगों के साथ संपर्क करते हैं और फिर निवेश के नाम पर फ्रॉड करते हैं।

  • सोशल मीडिया पर किसी अनजान शख्स द्वारा भेजे गए लिंक को भूलकर भी ओपन न करें।
  • ज्यादा मुनाफे की स्कीम वाले विज्ञापनों पर ध्यान न दें।
  • किसी के साथ अपनी बैंक डिटेल्स, आधार डिटेल्स आदि शेयर न करें।
  • साइबर फ्रॉड से बचने के लिए आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें - सरकार की चेतावनी, इस मैसेज को गलती से भी न करें इग्नोर, बड़ा फ्रॉड होने का खतरा