A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Honor मचा सकता है धूम, 11,000mAh की विशाल बैटरी वाला नया फोन लाने पर हो रहा है काम

Honor मचा सकता है धूम, 11,000mAh की विशाल बैटरी वाला नया फोन लाने पर हो रहा है काम

Honor पहले ही स्मार्टफोन इंडस्ट्री में 10,080mAh की विशाल बैटरी वाला फोन लाकर धूम मचा चुका है और अब ये इससे भी बड़ी बैटरी वाला फोन लाने पर काम कर रहा है।

Honor Power 2- India TV Hindi
Image Source : HONOR ऑनर पावर 2

Honor Big Battery Phone: Honor Power 2 इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था और इसमें विशाल 10,080mAh की बैटरी मिल रही है और 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। अब चीन से एक नए लीक से पता चलता है कि Honor इससे भी ज्यादा बैटरी कैपसिटी वाले नए हैंडसेट पर काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन मेकर ने इस मॉडल का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। Honor ने हाल के महीनों में बड़ी बैटरी वाले कई फोन पहले ही जारी कर दिए हैं। इसने पिछले साल दिसंबर में 10,000mAh बैटरी के साथ Honor Win और Win RT मॉडल लॉन्च किए थे।

बड़ी बैटरी वाले फोन का बढ़ा चलन

Honor के अलावा दूसरे एंड्रॉइड ब्रांड जैसे रियलमी, वनप्लस और वीवो ने हाल ही में हाई बैटरी कैपिसिटी वाले नए हैंडसेट लॉन्च किए हैं। वनप्लस के लेटेस्ट Nord 6 में 9000mAh की बैटरी है, जबकि Realme C100 4G स्मार्टफोन में 8000mAh की बैटरी है।

Honor के 11,000mAh बैटरी वाले फोन के बारे में अब तक क्या पता चला

वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया कि ऑनर ने 10,690mAh की रेटेड क्षमता और 11,000mAh की नॉरमल कैपिसिटी वाली एक नई बैटरी का टेस्ट प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। यह इसे मेनस्ट्रीम के स्मार्टफोन में यूज की जाने वाली अब तक की सबसे ज्यादा कैपिसिटी वाली बैटरियों में से एक बना देगा। टिपस्टर ने स्मार्टफोन के सटीक नाम का जिक्र नहीं किया है जो अभी डेवलपमेंट के फेज में चल रहा है। हालांकि यूजर कमेंट्स से संकेत मिलता है कि यह डिवाइस ऑनर पावर सीरीज का स्मार्टफोन हो सकता है जो ऑनर ​​पावर 2 के सक्सेसर के रूप में आने की उम्मीद है।

ऑनर पावर 2 इस साल जनवरी में हुआ था लॉन्च

नया ऑनर पावर 2 इस साल जनवरी में चीन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के साथ 10,080mAh बैटरी के सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया था। बैटरी को एक बार चार्ज करने पर 14.2 घंटे तक का गेमिंग समय और 17.3 घंटे तक का नेविगेशन समय देने का विज्ञापन किया गया है। ऑनर की विन सीरीज 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,000mAh सेल के साथ आई है। दावा किया गया है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 16.4 घंटे तक लगातार गेमिंग टाइम और 31.3 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम देती है। वेनिला ऑनर विन मॉडल 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़ें 

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च; ज्यादा बैटरी लाइफ, आकर्षक कलर्स और AI फीचर्स से लैस हैं बड्स