A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. UP में प्रीपेड से पोस्टपेड हुए मीटर के पिछले बैलेंस का क्या होगा? जानें चेक करने का आसान तरीका

UP में प्रीपेड से पोस्टपेड हुए मीटर के पिछले बैलेंस का क्या होगा? जानें चेक करने का आसान तरीका

UPPCL ने प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। सरकार के आदेश के बाद अब प्रीपेड मीटर वाले कंज्यूमर्स को अगले महीने से बिल का भुगतान करना पड़ेगा। ऐसे में कई कंज्यूमर्स का सवाल है कि प्रीपेड मीटर के पिछले बैलेंस का क्या होगा?

how to check prepaid meter balance in UP- India TV Hindi
Image Source : UPPCL प्रीपेड से पोस्टपेड हुए मीटर का पिछला बैलेंस कहां गया?

UP में हाल ही में प्रीपेड मीटर की व्यवस्था को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। कई लोगों ने प्रीपेड मीटर में गलत बिल की शिकायत की, जिसके बाद सरकार एक्शन में आई और प्रीपेड मीटर को फिर से पोस्टपेड में बदला जा रहा है। UPPCL यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने लोगों को सूचित करना शुरू कर दिया है। 

जून 2026 से प्रदेश के प्रीपेड से पोस्टपेड हुए मीटर का बिल आएगा। नया बिल UPPCL के ऐप, SMS और WhatsApp के जरिए रिसीव होगा। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल है कि रिचार्ज कराए गए प्रीपेड मीटर का पिछला बैलेंस कहां जाएगा? क्या ये बैलेंस बिल में एडजस्ट होगा या नहीं? सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे लेकर सवाल पूछे हैं।

प्रीपेड मीटर के पिछले बैलेंस का क्या होगा?

UPPCL ने प्रीपेड मीटर को पोस्टपेट में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान प्रीपेड कंज्यूमर का पिछला बैलेंस नए पोस्टपेड बिल में एडजस्ट कर दिया जाएगा। अगर, कंज्यूमर के प्रीपेड मीटर में बिल के बाद भी एक्सेस बैलेंस बचेगा तो उसका एडजस्टमेंट अगले बिल में किया जाएगा। यूजर्स UPPCL के ऐप में अपने कंज्यूमर नंबर के जरिए लॉग-इन करके प्रीपेड मीटर के पिछले बैलेंस को चेक कर सकते हैं।

प्रीपेड मीटर का पिछला बैलेंस कंज्यूमर को क्रेडिट बैलेंस के तौर पर दिखेगा। यूजर्स को मई महीने का बिल जून के पहले सप्ताह में रिसीव हो सकता है। इसमें कंज्यूमर्स पिछले क्रेडिट बैलेंस और यूसेज दोनों को देख पाएंगे। जेनरेट हुए बिल में क्रेडिट बैलेंस अपने आप एडजस्ट होकर आएगा।

यहां भी कर सकते हैं चेक

UPPCL ऐप के अलावा कंज्यूमर पावर कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर जाकर भी अपने प्रीपेड मीटर के पिछले बैलेंस को चेक कर पाएंगे। साथ ही, वॉट्सऐप हेल्प के जरिए भी इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंज्यूमर्स पावर कॉर्पोरेशन के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल करके भी अपने प्रीपेड मीटर के पिछले बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं।