A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. फोन में कर लें ये सेटिंग्स, धड़ल्ले से चलेगा Jio, Airtel, Vi का 5G इंटरनेट

फोन में कर लें ये सेटिंग्स, धड़ल्ले से चलेगा Jio, Airtel, Vi का 5G इंटरनेट

जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने अपनी 5G सर्विस देश के कई शहरों में लॉन्च कर दी है। वोडाफोन-आइडिया ने हाल ही में बेंगलुरू में अपनी 5G सर्विस लॉन्च की है। अगर, यूजर्स को 5G इंटरनेट एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है तो उन्हें अपने फोन में कुछ आसान सेटिंग्स करनी होगी।

5G Network- India TV Hindi
Image Source : FILE 5जी नेटवर्क

Vodafone Idea ने हाल ही में अपनी 5G सर्विस को देश के कई शहरों में लॉन्च किया है। देश की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और पटना के बाद बेंगलुरू में अपनी 5G सेवा शुरू कर दी है। 2022 में वोडाफोन-आइडिया ने जियो और एयरटेल के साथ 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लिया था। हालांकि, AGR बकाये समेत कई दिक्कतों की वजह से कंपनी अपनी 5G सर्विस समय पर लॉन्च नहीं कर पाई। यूजर्स को अब इन 5 शहरों में वोडाफोन-आइडिया की 5G सर्विस मिलने लगी है। वहीं, जियो और एयरटेल ने देश के लगभग सभी जिले में अपना 5G नेटवर्क पहुंचा दिया है।

अगर, आप भी जियो, एयरटेल या वोडाफोन यूजर्स हैं और आपके फोन में 5G इंटरनेट नहीं चल रहा है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। फोन में कुछ बेसिक सेटिंग्स करने पर आपके फोन में 5G नेटवर्क मिलने लगेगा। 5G में यूजर्स को 4G के मुकाबले 10 गुना स्पीड से इंटरनेट सर्विस का लाभ मिलता है। जियो और एयरटेल के 5G नेटवर्क में यूजर्स को 200Mbps से ज्यादा की स्पीड से इंटरनेट डेटा मिल रहा है।

सबसे पहले करें ये काम

5G इंटरनेट एक्सेस करने से पहले आपको सबसे पहले ये चेक करना चाहिए कि आप 5G इनेबल्ड स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं? अगर, आप 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके फोन में आसानी से 5G नेटवर्क मिलने लगेगा। अगर, आपके 5G स्मार्टफोन में 4G सिग्नल आ रहा है, तो आपको अपने स्मार्टफोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से अपडेट करना होगा। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं और सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें। नया अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद आपको नेटवर्क कनेक्टिविटी में दिक्कत नहीं आएगी।

मोबाइल नेटवर्क चुनें

Android या iPhone यूजर्स को अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर मोबाइल नेटवर्क वाले ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद टेलीकॉम ऑपरेटर वाले ऑप्शन में जाकर मोबाइल नेटवर्क को सेलेक्ट करना होगा। यूजर्स को प्रेफर्ड नेटवर्क के तौर पर 5G/4G/3G/2G वाले ऑप्शन पर टैप करना होगा। इसके बाद यूजर्स को 5G नेटवर्क मिलने लगेगा। 5G स्मार्टफोन में बाई डिफॉल्ट प्रेफर्ड नेटवर्क के तौर पर 5G सेलेक्ट होता है।

5G नेटवर्क कवरेज करें चेक

इसके बाद भी आपके फोन में 5G नेटवर्क नहीं आता है, तो ऐसी संभावना है कि आपके एरिया में 5G का कवरेज ठीक नहीं है। इसके लिए आपको टेलीकॉम ऑपरेटर की वेबसाइट पर जाकर 5G कवरेज चेक करना होगा। जरूरत पड़ने पर आप टेलीकॉम ऑपरेटर के कस्टमर केयर पर कॉल करके नेटवर्क संबंधी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। एक बात का ध्यान रखें कि 4G सिम कार्ड इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को 5G सर्विस के लिए अलग से सिम कार्ड लेने की जरूरत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें -

AC और पंखे पर 89% तक का डिस्काउंट, बिजली कंपनी ने गर्मी में दी बड़ी राहत, जानें स्कीम की पूरी डिटेल