A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. फुल नेटवर्क दिखने पर भी नहीं चल रहा इंटरनेट, फोन में कर लें ये सेटिंग्स

फुल नेटवर्क दिखने पर भी नहीं चल रहा इंटरनेट, फोन में कर लें ये सेटिंग्स

फोन में फुल सिग्नल होने के बाद भी अगर इंटरनेट नहीं चल रहा है तो आपको कुछ सेटिंग्स को चेक करना चाहिए। ऐसा करने से फोन में इंटरनेट की समस्या खत्म हो जाएगी।

No Internet- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH नो इंटरनेट

क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि फोन में फुल सिग्नल आ रहा है, फिर भी आप इंटरनेट डेटा यूज नहीं कर पा रहे हैं? कई बार इस तरह की दिक्कत को फोन में छोटी सी सेटिंग्स करके दूर कर सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि इंटरनेट आजकल हमारी जरूरत बन गया है। बिना इंटरनेट के आप कुछ मिनट भी नहीं रह सकते हैं। शॉपिंग करते समय पेमेंट करने से लेकर वीडियो कॉलिंग समेत अन्य जरूरतों के लिए आपको इंटरनेट चाहिए। ऐसे में आपको फोन में कुछ चीजें चेक कर लेनी चाहिए।

कर लें ये सेटिंग्स

सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका डेली मोबाइल डेटा खत्म न हुआ हो। यह दिक्कत ज्यादातर प्रीपेड यूजर्स के साथ होता है, जिन्हें कंपनियां एक सीमित डेली डेटा ऑफर करती हैं। कई बार डेली डेटा खत्म होने के बाद उन्हें इंटरनेट यूज करने में दिक्कत आती है।

इसके अलावा अगर आप रोमिंग पर हैं और फोन की सेटिंग्स में डेटा रोमिंग ऑफ है तो भी आप इंटरनेट यूज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में फोन की सेटिंग्स में जाएं और मोबाइल और इंटरनेट वाले सेक्शन में जाकर डेटा रोमिंग के टूगल को ऑन कर दें।

सिम स्लॉट करें चेक

इन सेटिंग्स के बाद भी आपके फोन में इंटरनेट की समस्या आ रही है तो आपको यह चेक करना चाहिए कि जिस नंबर से डेटा चलाना है, उसका सिम पहले स्लॉट में लगा है या नहीं? अगर नहीं, लगा है तो फोन ऑफ करके सिम को निकालकर पहले स्लॉट में लगाएं।

इसके बाद चेक करें कि इंटरनेट चल रहा है या नहीं? अगर, इसके बाद भी आपको इंटरनेट यूज करने में दिक्कत आ रही है तो फोन को एक बार Airplane Mode में डालें और फिर 10 सेकेंड के बाद उसे एयरप्लेन मोड से हटा दें। ऐसा करने से नेटवर्क रिफ्रेश हो जाता है और फोन का इंटरनेट काम करने लगेगा।

इन सब के बावजूद अगर इंटरनेट नहीं चलता है तो फोन को रीस्टार्ट करके चेक करें। ऐसा करने से फोन में आने वाली कनेक्टिविटी की दिक्कत ठीक हो जाएगी। फिर आप अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के कस्टमर केयर से संपर्क करें और बताए गए सुझाव को फॉलो करें।

यह भी पढ़ें - BSNL का 3GB डेली डेटा वाला सस्ता प्लान, 365 दिनों तक रिचार्ज की टेंशन खत्म