इन्वर्टर हमारे घर का जरूरी अप्लायंस बन गया है। इन्वर्टर पावर कट के दौरान घर में बिजली की सप्लाई करता है, जिससे घर के जरूरी अप्लायंसेज जैसे कि पंखा, ट्यूबलाइट, टीवी आदि चलते हैं। इन्वर्टर के साथ बैटरी की जरूरत होती है, जो बिजली को स्टोर करती है और पावर कट के दौरान उस बिजली को घर में सप्लाई करती है। अगर, आप लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं तो क्या इन्वर्टर को बंद कर देना चाहिए? इन दिनों आने वाले इन्वर्टर में कई मोड्स दिए जाते हैं, इनमें से कौन सा मोड चुनें ताकि बैटरी प्रभावित न हो?
किस मोड पर रखें इन्वर्टर?
आम तौर पर अगर आप लंबी छुट्टी पर बाहर जा रहे हैं तो इन्वर्टर को नॉर्मल मोड पर ही रखें। साथ ही, मेन स्वीच वाले सॉकेट को भी ऑन रखें। कई इन्वर्टर में बैटरी के हिसाब से मोड दिए जाते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप ट्यूबलर बैटरी यूज कर रहे हैं तो इसी मोड का चुनाव करें। लेड-एसिड बैटरी यूज कर रहे हैं तो उस मोड का चुनाव करें। यह पूरी तरह से आपके इन्वर्टर पर निर्भर करता है।
हालांकि, अगर आप लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं और घर के मेन पावर स्प्लाई को बंद कर रहे हैं, तो इन्वर्टर को भी आपको स्वीच ऑफ करना चाहिए। इसके प्लग को स्विच से निकाल दें और बैटरी के कनेक्शन को भी कट कर लें। ऐसा करने से बैटरी के टर्मिनल्स साफ रहेंगे और बैटरी खराब नहीं होगी।
बैटरी कर लें फुल चार्ज
इस बात का ध्यान रखें कि छुट्टी पर जाने से पहले इन्वर्टर की बैटरी को फुल चार्ज कर लें, ताकि आन के बाद जब इसे दोबारा इन्वर्टर से कनेक्ट करें तो यह पावर सप्लाई देने के लिए तैयार रहे। 1 से 2 महीन तक बैटरी चार्ज रह सकती है। इसके बाद यह डीप डिस्चार्ज हो जाती है। बैटरी को दोबारा इन्वर्टर से कनेक्ट करने से पहले टर्मिनल को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके अलावा बैटरी के वाटर लेवल को भी चेक करें।
वहीं, अगर आप मेन स्विच ऑन करके छुट्टी पर बाहर जा रहे हैं तो आपको घर के सभी अप्लायंसेज के प्लग को सॉकेट से निकाल देना चाहिए। साथ ही, सभी लाइट्स, पंखे आदि को स्वीच ऑफ कर देना चाहिए। इन्वर्टर के प्लग को केवल लगाए रखें ताकि बैटरी चार्ज होती रहे। ऐसा करने से बैटरी खराब नहीं होगी।
यह भी पढ़ें - Oppo Find X9 Ultra भारत में हुआ लॉन्च, 200MP कैमरे वाला फोन देगा DSLR को टक्कर