A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. फ्री WiFi के चक्कर में हो सकता है बड़ा फ्रॉड, सरकार ने बताया कैसे बचें

फ्री WiFi के चक्कर में हो सकता है बड़ा फ्रॉड, सरकार ने बताया कैसे बचें

Free WiFi के चक्कर में आपके साथ बड़ा फ्रॉड हो सकता है। सरकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर फ्री पब्लिक वाई-फाई के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

free wifi, publc wifi- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH पब्लिक वाईफाई

अगर, आप भी फ्री पब्लिक WiFI का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने फ्री वाई-फाई के इस्तेमाल को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। त्योहारों के मौसम में अगर आप किसी पब्लिक प्लेस, शॉपिंग मॉल आदि में पब्लिक वाई-फाई सर्विस यूज कर रहे हैं तो आपको ये सावधानियां बरतनी पड़ेगी। पिछले दिनों UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने भी छात्रों को पब्लिक Wi-Fi से पर्सनल या प्रोफेशनल अकाउंट में लॉगिन न करने की सलाह दी है। यूजीसी ने छात्रों को आगाह करते हुए कहा है कि इसके इस्तेमाल से लोग स्कैम या फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। 

क्या है फ्री Public Wi-Fi?

आम तौर पर बस स्टॉप, रेलवे, एयरपोर्ट, कैफे, रेस्टोरेंट और पब्लिक लाइब्रेरी जैसी सार्वजनिक जगहों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलती है। इन जगहों पर आप अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि में बिना किसी एक्टिव डेटा प्लान के इंटरनेट यूज कर सकते हैं। इस तरह की Wi-Fi सर्विस को पब्लिक वाई-फाई कहा जाता है। फ्री वाई-फाई वाले नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए एक ऑर्डिनरी पासवर्ड की जरूरत होती है। कई जगहों पर पब्लिक वाई-फाई ओपन नेटवर्क पर रखा जाता है, जिसकी वजह से कोई भी अपने डिवाइस में इंटरनेट चला सकेंगे।

फ्री वाई-फाई क्यों है खतरनाक?

जैसा कि नाम से ही साफ है कि पब्लिक Wi-Fi के जरिए कोई भी अपना डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। ऐसे में हैकर्स के लिए इन फ्री वाई-फाई में सेंध लगाना बाएं हाथ का खेल है। वे फ्री वाई-फाई सर्विस में एंटर करके आसानी से वायरस या मैलवेयर कनेक्टेड डिवाइस में भेज सकते हैं। यही कारण है कि पब्लिक वाई-फाई में डेटा चोरी और हैकिंग का खतरा रहता है।

पब्लिक वाई-फाई की सेवाएं फ्री होने की वजह से इसके सिक्योरिटी अपडेट पर ध्यान नहीं जाता है, जिसकी वजह से हैकर्स को कनेक्टेड यूजर्स के डिवाइस में एंट्री का अवसर मिल जाता है। पब्लिक Wi-Fi के जरिए इंटरनेट यूज करने वालों को अपने ई-मेल, बैंकिंग आदि सेवाओं को फ्री वाई-फाई में एक्सेस न करें।

बरतें ये सावधानी

जैसा कि नाम से ही साफ है कि इस तरह की फ्री वाई-फाई की सर्विस पब्लिक के लिए होती है। ऐसे में आप अपने फोन या लैपटॉप को जब तक बेहद जरूरी न हो हो, इसके साथ कनेक्ट न करें। अगर, आप पब्लिक Wi-Fi का यूज कर रहे हैं तो कोई डिजिटल पेमेंट या सोशल मीडिया ऐप्स को ओपन न करें।

यह भी पढ़ें -

Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत धड़ाम, 7200 रुपये में लाएं घर