1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Wi-Fi राउटर पर सिक्का रखने से बढ़ जाएगी इंटरनेट की स्पीड? क्या काम आएगा सिग्नल बढ़ाने का ये तरीका?

Wi-Fi राउटर पर सिक्का रखने से बढ़ जाएगी इंटरनेट की स्पीड? क्या काम आएगा सिग्नल बढ़ाने का ये तरीका?

क्या आप वाई-फाई की स्लो स्पीड से परेशान हैं? स्पीड बढ़ाने के लिए आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तरीके अपना रहे हैं? क्या आप भी राउटर पर सिक्का रख रहे हैं? क्या ऐसा करने से इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाती है? आइए जानते हैं...

Wi Fi Router- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH वाई-फाई राउटर

इन दिनों सोशल मीडिया पर आपको कई ऐसे हैक्स मिल जाएंगे, जिनमें दावा किया जा रहा है कि Wi-Fi राउटर पर सिक्का रखने से इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाती है। यही नहीं ऐसे वाई-फाई और इंटरनेट से जुड़े कई हैक्स में बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन ये दावे कितने सही होते हैं? इनमें से कई दावे केवल मिथक भर होते हैं। इस तरह के दावे बस व्यूज और लाइक्स बढ़ाने के लिए किए जाते हैं। क्या आपने भी ऐसा कुछ ट्राई किया है?

क्या सिक्का रखने से बढ़ती है इंटरनेट स्पीड?

हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि वाई-फाई राउटर पर सिक्का रखने से इंटरनेट की स्पीड पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले वाई-फाई राउटर की बॉडी में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में राउटर के ऊपर सिक्का रखने से यह सीधे एंटिना से कनेक्ट नहीं होता है। ऐसे में सिक्का रखने का कोई असर नहीं पड़ता है।

आपको बता दें कि घरों और दफ्तरों में इस्तेमाल होने वाले वाई-फाई राउटर रेडियो फ्रिक्वेंसी पर काम करते हैं। इनमें एंटीना लगा होता है, जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिव वेब को ट्रांसमिट करता है। राउटर के ऊपर सिक्का रखने से यह एंटीना से फिजिकली और इंटरनली टच नहीं होता है, जिसकी वजह से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेब पर इसका कोई असर होता है।

यह सिक्का न तो सिग्नल स्ट्रेंथ घटाने या बढ़ाने का काम करता है और न हीं इंटरनेट की स्पीड। हालांकि, इससे नुकसान जरूर हो सकता है। यह सिक्का राउटर के एयर वेंट्स को ब्लॉक कर सकता है, जिसकी वजह से एयरफ्लो प्रभावित हो सकता है। ऐसे में यह ट्रिक फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।

कैसे बढ़ाएं इंटरनेट स्पीड?

वाई-फाई राउटर के सिग्नल स्ट्रेंथ और इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप सही राउटर का चुनाव करें। इसके बाद राउटर को घर के बीचों-बीच लगाएं ताकि हर कमरे में इसका सिग्नल पहुंच सके। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें की राउटर को जमीने के करीब न रखते हुए छत के करीब रखें ताकी नीचे की तरफ सिग्नल का वेब पूरी तरह से फैल सके। इसके अलावा वाई-फाई राउटर को किसी ऐसे डिवाइस या अप्लायंसेज जैसे कि माइक्रोवेब आदि के करीब न रखें ताकि सिग्नल इंटरफरेंस की दिक्कत न हो। इन सब तरीकों से ही आप वाई-फाई की इंटरनेट स्पीड बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - क्या है BSNL कवच? बिना नंबर शेयर किए ही रिचार्ज करा सकते हैं अपना फोन, जानें कैसे करें एक्टिवेट