UPI Payment Without Internet: देश के मेट्रो शहर हों या कस्बे, खरीदारी से लेकर मोबाइल रिचार्ज तक, ऑनलाइन पेमेंट ने हमारे लिए सब कुछ आसान बना दिया है। हम न केवल इस पर निर्भर हैं, बल्कि ज्यादातर ऑनलाइन पेमेंट पर ही भरोसा करते हैं। ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज में प्रगति के साथ पैसों का ट्रांजेक्शन हमारे लिए बेहद आसान हो गया है। अब हम ज्यादातर ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज पर ही निर्भर हैं।
Google Pay, Paytm, BHIM जैसे ऐप्स ऑनलाइन पैसों के लेन-देन के कुछ बेहतरीन उदाहरण हैं। हालांकि, कई बार ऐसा होता है जब हमारा इंटरनेट काम नहीं करता और हमें कोई जरूरी पेमेंट करना होता है। ऐसी स्थिति में, हमारे पास कैश पैसे खर्च करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचता। और तो और कई बार हमारे पास कैश पैसे भी नहीं होते तो क्या किया जा सकता है?
ऐसी स्थिति में, NPCI की ऑफलाइन पेमेंट सर्विस आपके बेहद काम आ सकती है। यह सेवा साल 2022 में शुरू हुई थी और तब से इसने उन लोगों के लिए ऑनलाइन पैसों का लेन-देन आसान बना दिया है जो खराब या बिना इंटरनेट सर्विस वाले क्षेत्रों में रहते हैं लेकिन अभी भी कई लोग इस सर्विस के बारे में जानते नहीं हैं तो आज आप जान लीजिए-
यहां हम जानेंगे कि आप इंटरनेट के बिना भी ऑफलाइन भुगतान कैसे कर सकते हैं। इस स्टेप-बाई-स्टेप गाइड को देखें-
स्टेप 1: ऑफलाइन पेमेंट करने का पहला स्टेप है अपने स्मार्टफोन से USSD कोड *99# डायल करना।
स्टेप 2: अब आपकी स्क्रीन पर ‘ओके’ का ऑप्शन और Welcome to *99#. लिखा हुआ दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
स्टेप 3: अब आपकी स्क्रीन पर कई ऑप्शन दिखाई देंगे, लेकिन आपको सेंड मनी चुनना है।
स्टेप 4: अब मोबाइल नंबर का ऑप्शन चुनें।
स्टेप 5: उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं।
स्टेप 6: आपकी स्क्रीन पर उस व्यक्ति का नाम दिखाई देगा जिसे आप ऑनलाइन पैसे भेजना चाहते हैं।
स्टेप 7: इसके बाद, रकम दर्ज करें और अपना UPI पिन डालें।
स्टेप 8: इसके बाद आपके खाते से रकम कट जाएगी और जिसे आप ऑनलाइन पैसे भेजना चाहते हैं, उसके पास पैसे चले जाएंगे।
ध्यान रखने वाली बात- ऑफलाइन पेमेंट करने के लिए, यह जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर और आधार नंबर बैंक खाते से लिंक हो।
ये भी पढ़ें
AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन कल करेंगे पीएम मोदी, भारत की AI प्रगति का दमखम देखेगी दुनिया