A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 साल के लखन, जानिए किस मामले की की काट रहे थे सजा?

43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 साल के लखन, जानिए किस मामले की की काट रहे थे सजा?

43 साल बाद जेल से रिहा होने के बाद लखन के परिवार में खुशी का माहौल है। लखन ने निचली अदालत के निर्णय के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील की थी और उनकी अपील पर 43 साल बाद रिहाई का फैसला आया है।

लाल घेरे में 103 साल के लखन- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA लाल घेरे में 103 साल के लखन

हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में जिला जेल में बंद 103 साल के लखन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरवी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश से 43 साल बाद जेल से रिहा हो गए हैं। कौशांबी जिला जेल में बंद लखन कौशांबी थाना क्षेत्र के गौराए गांव के रहने वाले हैं। उन्हें 1977 में हत्या एवं हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 

1982 तक लड़ी कानूनी लड़ाई

इसके बाद 1982 तक उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़ी, लेकिन उन्हें जनपद एवं सत्र न्यायालय प्रयागराज ने आजीवन कारावास की सजा सुना दी। इसके बाद से वह जेल में सजा काट रहे थे। अब जाकर वह जेल से बाहर आए हैं।

कौशांबी जेल से किया गया रिहा

अपर जिला जज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशांबी की सचिव पूर्णिमा प्रांजल ने कहा, 'अदालत के आदेश के बाद जिला जेल अधीक्षक के सहयोग से लखन को मंगलवार को कौशांबी जिला जेल से रिहा किया गया है।' 

इलाहाबाह हाई कोर्ट के फैसले के बाद जेल से हुए रिहा

उन्होंने कहा कि लखन ने निचली अदालत के निर्णय के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील की और उनकी अपील पर 43 साल बाद उनके हक में फैसला आया और दो मई, 2025 को उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया गया। 

परिवार में खुशी का माहौल 

उन्होंने कहा कि लखन को शरीरा पुलिस थाना अंतर्गत उसकी बेटी के घर सुरक्षित पहुंचाया गया, जहां वर्तमान में वह रह रहे हैं। 43 साल बाद जेल से रिहा होकर घर आने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। (भाषा के इनपुट के साथ)