1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 13 साल की लड़की को किडनैप कर पिलाई बीयर, फिर जंगल में ले जाकर किया रेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

13 साल की लड़की को किडनैप कर पिलाई बीयर, फिर जंगल में ले जाकर किया रेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

13 साल की लड़की का अपहरण कर जबरन बीयर पिलाकर बलात्कार करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी उवैश को गिरफ्तार किया है जबकि उसका सहयोगी सुहेल फरार है।

Meerut Minor Rape, 13 Year Old Girl Raped in Meerut, Kidnapping and Rape Meerut- India TV Hindi
Image Source : PTI REPRESENTATIONAL 13 साल की लड़की को बीयर पिलाकर उसके साथ रेप की घटना सामने आई है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेरठ में 2 युवकों ने एक 13 साल की लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पहले उसे जबरन बीयर पिलाई और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है। परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, यह घटना बुधवार दोपहर लिसाड़ी गेट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई।

'बीयर पिलाकर लड़की के साथ किया दुष्कर्म'

परिजनों ने बताया कि लड़की सब्जी खरीदने घर से निकली थी तभी दो स्थानीय युवकों 23 साल के उवैश और उसके 26 वर्षीय साथी सुहेल ने उसे जबरन एक टेम्पो में बैठा लिया। शिकायत के मुताबिक, वे लड़की को लिसाड़ी गेट इलाके से बिजली बांबा बाईपास के पास स्थित जंगल वाले इलाके में ले गए। वहां आरोपियों ने लड़की को जबरन बीयर पिलाई और फिर उवैश ने उसके साथ बलात्कार किया। रात देर लड़की किसी तरह वहां से भाग निकलने में सफल हुई और घर पहुंचकर परिवार को अपनी से हुई घटना की जानकारी दी। 

'आरोपी सुहेल की तलाश में हो रही छापेमारी'

कोतवाली क्षेत्र के सर्कल ऑफिसर अभिषेक पटेल ने बताया कि परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर करके मुख्य आरोपी उवैश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और अपराध में इस्तेमाल हुए टेम्पो की भी तलाश की जा रही है। वहीं, घटना के बारे में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर अशोक यादव ने बताया कि लड़की ने पुलिस को दिए अपने बयान में उवैश पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपी सुहेल की तलाश में तेजी से छापेमारी की जा रही है।