A
Hindi News उत्तर प्रदेश 70 साल के रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने की शर्मनाक हरकत! 13 साल की लड़की के साथ गन्ने के खेत में किया रेप

70 साल के रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने की शर्मनाक हरकत! 13 साल की लड़की के साथ गन्ने के खेत में किया रेप

70 वर्षीय रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी यादुलाल पर 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से गन्ने के खेत में बलात्कार का आरोप लगा है। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है।

Uttar Pradesh rape case, Sant Kabir Nagar rape, retired railway employee rape minor- India TV Hindi Image Source : PTI REPRESENTATIONAL रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

संत कबीर नगर: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 70 साल के रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी पर 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोप लगा है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने इस वारदात को गन्ने के खेत में अंजाम दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, रविवार को इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।

आरोपी के खिलाफ गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज

महुल पुलिस स्टेशन के SHO रजनीश कुमार राय ने  घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का नाम यादुलाल है, जो 70 साल का है और रेलवे से रिटायर्ड है। लड़की की मां ने शनिवार को इस बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि यादुलाल ने 16 दिसंबर को लड़की को गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम किया। SHO ने आगे कहा कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप एवं अन्य गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यूपी के प्रतापगढ़ में भी रेप की कोशिश का मामला

वहीं, यूपी के ही प्रतापगढ़ जिले के पट्टी क्षेत्र में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में एक शख्स के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज रघुवंशी ने रविवार को बताया कि पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली बच्ची शनिवार देर शाम शौच के लिए गई थी और रास्ते में 28 साल के जावेद ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो जावेद भाग गया। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी जावेद के विरुद्ध IPC और POCSO की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।