देवरिया में RSS कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी हत्याकांड का आरोपी दीपक तिवारी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग मे आरोपी के पैर में गोली लगी है। देवरिया के लार थाना क्षेत्र के सुतावर मोड़ पर चेकिंग के दौरान भाग रहे आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। तभी पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी दीपक तिवारी के बाएं पैर में गोली लग गईं। डॉक्टर ने घायल आरोपी को पीएचसी लार से हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, 2 खोखा और 1 जिंदा कारतूस किया बरामद किया है।
देवरिया के लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव में आरएसएस से जुड़े रामेश्वर तिवारी की रंजिश के तहत सड़क के ब्रेकर के विवाद को लेकर आधा दर्जन लोगों ने बीते दिनों लाठी डंडों, राड से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी थी। इनमें से एक आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई है।
कई लोगों पर दर्ज हुई थी एफआईआर
पुलिस ने बताया कि देवरिया के भीखम छपरा गांव में परिवार की पुरानी संपत्ति के विवाद को लेकर कथित तौर पर मारपीट के बाद RSS के 50 साल के एक पदाधिकारी की मौत हो गई थी। पीड़ित रामेश्वर तिवारी पर 1 अक्टूबर को हुई झड़प के दौरान हमला किया गया था और अगले दिन चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद, उनकी पत्नी अमृता देवी ने कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
लापरवाही के आरोप में चार पुलिसकर्मी घायल
इस बीच, गोरखपुर रेंज के DIG एस. चन्नप्पा ने घटना के सिलसिले में चार पुलिसकर्मियों SHO राकेश सिंह, सब-इंस्पेक्टर राममूरत राम और कॉन्स्टेबल चंद्रभान भारती और प्रीतम यादव को सस्पेंड कर दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चार पुलिस टीमें बनाई गई हैं। FIR में संजय तिवारी, दीपक तिवारी, प्रांजल तिवारी, अभिनीत तिवारी, आदित्य तिवारी और निखिल तिवारी के नाम शामिल हैं। सभी भीखम छपरा गांव के रहने वाले हैं।
क्या है शिकायत में
शिकायत के अनुसार, आरोपी 1 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे लाठी, हथौड़ा और लोहे का औजार लेकर रामेश्वर तिवारी के घर पहुंचे। अमृता ने आरोप लगाया कि समूह ने पुराने विवाद को लेकर उनके पति पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई। तिवारी को पहले लार CHC ले जाया गया और बाद में देवरिया के महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुँचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लगभग एक साल से विवाद चल रहा था। इससे पहले अभी हाल में बहराइच में गोकशी आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी।
रिपोर्ट- विनोद, देवरिया
ये भी पढ़ेंः पत्नी से विवाद के बाद 130 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने कराई सुलह तो उतरा नीचे
मां ने लिंग परिवर्तन कराने की नहीं दी परमिशन तो नाबालिग बेटे ने मार डाला, समझाने के दौरान लोहे के रिंच से किया हमला