1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'अपनी भाषा और व्यवहार में संतुलन और संयम बरतें', अखिलेश यादव ने राजकुमार भाटी को दी सलाह

'अपनी भाषा और व्यवहार में संतुलन और संयम बरतें', अखिलेश यादव ने राजकुमार भाटी को दी सलाह

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी को सलाह दी है कि वे अपनी भाषा और व्यवहार में संतुलन और संयम बरतें। आइए जाने हैं कि अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कहा है।

akhilesh yadav rajkumar bhati- India TV Hindi
Image Source : X (@RAJKUMARBHATISP)/PTI अखिलेश यादव ने राजकुमार भाटी को दी सलाह। (फाइल फोटो)

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी से अपनी भाषा और व्यवहार में संतुलन और संयम बरतने को कहा है। आपको बता दें कि पिछले दिनों राजकुमार भाटी के ब्राह्मणों पर दिए गए बयान से खासा विवाद हो गया था। ऐसे में रविवार को राजकुमार भाटी ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी ऑफिस में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी कोई बात न करें जिससे कोई अपने को अपमानित या आहत महसूस करे।

क्या बोले अखिलेश?

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में अखिलेश यादव से भेंट की। अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि "संविधान और लोकतंत्र को बचाकर ही सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की जा सकती है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को एकजुट रहना होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सामाजिक नीति में सबका सम्मान निहित है।"

अखिलेश ने बताया पीडीए का फॉर्मूला

अखिलेश यादव ने आगे कहा- "पीडीए समाज सभी वर्गों-पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक के अलावा पीड़ित अगड़े-पिछड़े, आधी आबादी महिला को अपने से जोड़ती है। पीडीए सामाजिक न्याय की लड़ाई का भी प्रभावी माध्यम है। पीडीए की एकता से ही 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकेगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।"

अखिलेश का कार्यकर्ताओं को निर्देश

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से भी इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी है। सपा ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने अखिलेश यादव से भेंट की है। इस अवसर पर सामाजिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे सामाजिक सद्भाव का आचरण करें।

ये भी पढ़ें- यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, लू को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की ये अपील

यूपी: आजम खान की फिर बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा, जानें किस मामले में आया फैसला