A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने 2 महीने पहले की थी प्रतीक यादव से मुलाकात, दी थी खास सलाह, खुद बताई पूरी बात

अखिलेश यादव ने 2 महीने पहले की थी प्रतीक यादव से मुलाकात, दी थी खास सलाह, खुद बताई पूरी बात

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बताया कि उन्होंने 2 महीने पहले प्रतीक यादव से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने हेल्थ को लेकर भी बात की थी।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Image Source : PRATEEK YADAV-AKHILESH YADAV/FACEBOOK अखिलेश ने 2 महीने पहले प्रतीक को दी थी सलाह

लखनऊ: सपा के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। वह महज 38 साल के थे। प्रतीक के निधन की खबर मिलते ही उनके भाई और सपा मुखिया अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मीडिया से बात भी की। अखिलेश ने बताया कि उनकी 2 महीने पहले ही प्रतीक से मुलाकात हुई थी और इस दौरान उन्होंने प्रतीक को सलाह दी थी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर कहा, "मैं उन्हें बचपन से जानता था। वे अब हमारे बीच नहीं हैं; यह अत्यंत दुख की बात है। बचपन से ही वे अपनी हेल्थ और फिटनेस के प्रति बहुत सजग थे और जीवन में आगे बढ़कर सार्थक योगदान देना चाहते थे। स्वाभाविक रूप से, हम कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे, जो भी कानूनी प्रावधान निर्देशित करेंगे और परिवार के सदस्य जो भी अनुरोध करेंगे, हम उसका पालन करेंगे।"

अखिलेश ने प्रतीक को क्या सलाह दी?

अखिलेश ने मीडिया को बताया, "मैं उनसे (प्रतीक) लगभग दो महीने पहले मिला था। उस समय भी मैंने उन्हें अपनी हेल्थ का ध्यान रखने और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी। कभी-कभी व्यापार में होने वाले नुकसान से लोग बहुत दुखी हो जाते हैं। वे अब हमारे बीच नहीं हैं; हम उपलब्ध सभी कानूनी रास्तों का अनुसरण करेंगे।"

अखिलेश के सौतेले भाई थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव, अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। प्रतीक, मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक राजनीति में सक्रिय नहीं थे, उनका शौक फिटनेस और बिजनेस था। वह सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस से जुड़े फोटोज भी डाला करते थे। 

हालांकि प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय हैं। वह बीजेपी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।