A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगामी UP विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बताया किन प्रत्याशियों को मिलेगा टिकट?

आगामी UP विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बताया किन प्रत्याशियों को मिलेगा टिकट?

अखिलेश यादव ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सपा प्रमुख ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन केवल सर्वे के आधार पर किया जाएगा।

अखिलेश यादव- India TV Hindi
Image Source : PTI अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। रविवार को उन्होंने बुलंदशहर और हापुड़ से आए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें जनता के बीच रहकर काम करने की ताकीद दी।

"जीतने वाले प्रत्याशी ही लड़ेंगे चुनाव"

अखिलेश यादव ने साफ किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों का चयन केवल सर्वे के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वे कराए बगैर सपा के प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाएंगे। जीतने वाले प्रत्याशियों को ही चुनाव लड़ाया जाएगा।

PDA समाज को अपमानित करने का आरोप

सपा प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) समाज का अपमानित किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जनता बीजेपी को हटाने और 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए तैयार है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में बेईमानी और "वोट चोरी" की कोशिश कर सकती है, इसलिए भाजपा से सावधान रहना है।

"कार्यकर्ता भाजपा के षडयंत्रों पर नजर रखें"

अखिलेश यादव ने आगे कहा, "वह वोट काटने की भी साजिश कर सकती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के षडयंत्रों पर नजर रखें।" उन्होंने कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत काम करना होगा, वोट बनवाना, वोट बचाना, वोट डलवाना, वोट गिनवाना और सभी कार्यों को लेकर सजग रहना होगा, तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा। (इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें-

बिहार को 40 हजार करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, पूर्णिया एयरपोर्ट को मिलेगा नया टर्मिनल, जानें पूरा कार्यक्रम

छाता रेनकोट रखें तैयार, छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में बरसेंगे बादल