1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'अगर वोट की डकैती चलती रही... देश की जनता सड़कों पर दिखाई देगी,' अखिलेश यादव का बड़ा बयान

'अगर वोट की डकैती चलती रही... देश की जनता सड़कों पर दिखाई देगी,' अखिलेश यादव का बड़ा बयान

अखिलेश यादव ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि आसपास के देशों की तरह यहां की जनता भी वोट चोरी को लेकर सड़कों पर दिखाई देगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं सपा सांसद अखिलेश यादव शुक्रवार को नए अवतार में दिखाई दिए। सपा सांसद अखिलेश यादव लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से पहले लाल रंग की सिख पगड़ी में नजर आए। इस दौरान सपा सांसद ने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया। 

चुनाव आयोग बीजेपी का जुगाड़ आयोग नहीं बनेगा- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा, 'अगर वोट की डकैती चलती रहेगी तो हो सकता है कि देश की जनता आसपास के देशों की तरह सड़कों पर पर दिखाई देगी। हमें उम्मीद है की चुनाव आयोग ईमानदारी से काम करेगा, चुनाव आयोग बीजेपी का जुगाड़ आयोग नहीं बनेगा।'

सीएम बनाने के लिए लाया गया था बेबी मौर्या को- अखिलेश

सपा सांसद ने कहा, 'बेबी रानी मौर्या को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लाया गया था। अब जानकर उनका अपमान कराया जा रहा है, अपमान वो करा रहे हैं जो सीएम हैं।'

डिप्टी सीएम पाठक पर साधा निशाना

यूपी में स्वास्थ्य सुविधा पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो डांट खा कर काम करता हो, जिनकी खुद गाड़ी छीन गई हो, उन डिप्टी सीएम से क्या उम्मीद करते हो?

सपा में थे तो ठेकेदारी करते थे दिनेश प्रताप सिंह

दिनेश प्रताप सिंह के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये पहले कांग्रेस में थे, सपा में थे तो ठेकेदारी करते थे।  ये खोखले लोग हैं। इसलिए ये लोगों के लिए ऐसी बात करते हैं।

यूपी में बन रहा आत्मदाह का रिकॉर्ड

अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक कुछ लोग सीएम के घर के बाहर जहर खा रहे थे। अब हमारी पार्टी दफ्तर के बाहर भी आत्मदाह होने लगा। यूपी में आत्मदाह का रिकार्ड बन रहा है।

सिख समाज का किया धन्यवाद

अखिलेश यादव आज नए लुक में नजर आए। लखनऊ के समाजवादी पार्टी ऑफिस में अखिलेश यादव को लाल रंग की पगड़ी बांधी गई। अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिख समाज की ओर से मंच पर ही करीब सात मीटर लंबे लाल कपड़े की पगड़ी बांधी गई और सम्मान किया गया। अखिलेश यादव ने पगड़ी पहनाने पर सिख समाज का धन्यवाद दिया।