1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्मृति ईरानी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए सपा के 3 बागी विधायक, चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका

स्मृति ईरानी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए सपा के 3 बागी विधायक, चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका

उत्तर प्रदेश में साल के शुरुआत में ही विधानसभा के चुनाव हैं। अखिलेश यादव बीजेपी पर लगातार हमलावर हैं। ऐसे में आज सपा के तीन बागी विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए।

बीजेपी में शामिल हुए सपा के 3 बागी विधायक- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बीजेपी में शामिल हुए सपा के 3 बागी विधायक

अखिलेश यादव को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। आज समाजवादी पार्टी के तीन बागी विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लियाहै। समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, बाहुबली विधायक अभय सिंह और विधायक विनोद चतुर्वेदी ने आज स्मृति ईरानी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली है।

राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग

राकेश प्रताप सिंह अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक हैं। अभय सिंह अयोध्या की गोसाईंगंज सीट और विनोद चतुर्वेदी जालौन की कालपी विधानसभा सीट से विधायक हैं। इन विधायकों ने 2022 में एसपी के टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन 2024 में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को वोट किया था।

अमेठी में हुआ ज्वॉइनिंग का कार्यक्रम

बीजेपी ने इस बड़े ज्वॉइनिंग कार्यक्रम के लिए अमेठी को चुना है। इस कार्यक्रम में स्मृति ईरानी और यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। 

1. राकेश प्रताप सिंह
(गौरीगंज सीट, अमेठी)
2.अभय सिंह
(गोसाईंगंज सीट, अयोध्या)
3. विनोद चतुर्वेदी 
(कल्पी सीट, जालौन)

जानिए राकेश प्रताप सिंह के बारे में

राकेश प्रताप सिंह अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक हैं। 2012 से समाजवादी पार्टी के साथ थे। 2017, 2022 में सपा के टिकट पर विधायक बने। लगातार तीसरी बार 2022 में विधायक बने। फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत की थी। राज्यसभा चुनाव में BJP कैंडिडेट को वोट किया था। जून 2025 में सपा ने निष्कासित कर दिया था। सपा पर तुष्टिकरण और सनातन के अपमान का आरोप लगाते रहे हैं।

जानिए अभय सिंह के बारे में

अयोध्या जिले की गोसाईंगंज सीट से विधायक अभय सिंह भी समाजवादी पार्टी के चर्चित नेताओं में शामिल रहें। उनका नाम पहले भी पार्टी नेतृत्व से मतभेदों और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहा है। उनके पाला बदलने की स्थिति में अयोध्या क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है। अब अभय सिंह ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

जानिए विनोद चतुर्वेदी के बारे में

जालौन जिले की कालपी विधानसभा सीट से विधायक विनोद चतुर्वेदी भी इस चर्चा में शामिल हैं। उनके बीजेपी में जाने की संभावना को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थी। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, स्मृति ईरानी के सामने भाजपा में शामिल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: 

सपा नेता आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज किया भ्रष्टाचार का केस, मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को भी बनाया आरोपी