A
Hindi News उत्तर प्रदेश बंगाल के डीजीपी-मुख्य सचिव को हटाने पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- यूपी चुनाव में शिकायत पर भी ऐसा नहीं करेगा चुनाव आयोग

बंगाल के डीजीपी-मुख्य सचिव को हटाने पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- यूपी चुनाव में शिकायत पर भी ऐसा नहीं करेगा चुनाव आयोग

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बंगाल के डीजीपी और मुख्य सचिव समेत शीर्ष अधिकारियों को हटाने पर कड़ी निंदा की है। आयोग पर भी उन्होंने सवाल उठाया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - India TV Hindi Image Source : PTI पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। फाइल

लखनऊ: पश्चिम बंगाल के डीजीपी और मुख्यसचिव को हटाने पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कड़ी आलोचना की है। अखिलेश यादव ने कहा कि "मैं इस बात की गारंटी दे सकता हूं कि जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होंगे, तो न तो DGP, न गृह सचिव, न मुख्य सचिव, न ही कोई ऐसा एसपी जिसके खिलाफ हम शिकायत करें, और न ही DM या कमिश्नर को हटाया जाएगा। सपा नेता ने कहा कि बंगाल में चुनाव आयोग ने शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया है। लेकिन वहां की जनता ममता बनर्जी को ही जिताने वाली है। वे अधिकारियों को तो हटा सकते हैं, लेकिन वे जनता के संकल्प को नहीं हटा सकते। 

जनता ममता बनर्जी के पक्ष में करेगी मतदान

सपा प्रमुख ने कहा कि जब चुनाव उत्तर प्रदेश में होगा न डीजीपी हटेंगे, न चीफ सेक्रेटरी, न डीएम हटेंगे लेकिन यह सब बीजेपी को हरवायेंगे। बंगाल में तो जनता ममता बनर्जी को जिताने जा रही है। "मैं एडवांस में बधाई देना चाहता हूं ममता बनर्जी जी को, जनता ममता बनर्जी जी के पक्ष में मतदान करेगी।" बता दें कि चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल के डीजीपी, गृह सचिव, मुख्य सचिव समेत कई बड़े बैठे अधिकारियों को हटा दिया। 

 सरकार पर साधा निशाना

 समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को योगी सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। मंगलवार सुबह गोरखपुर में एक पूर्व पार्षद के प्रतिनिधि की हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा "दिन-दहाड़े हुई यह हत्या साफ तौर पर दिखाती है कि इन बेखौफ अपराधियों को किसका संरक्षण प्राप्त है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी सरेआम हत्याएं कर रहे हैं। महिलाएं और बेटियां असुरक्षित हैं।" उन्होंने कहा कि हर दिन, राज्य में हत्याओं और लूटपाट सहित कई आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं।