A
Hindi News उत्तर प्रदेश UP के इस गांव में मिला खजाना! जैसे ही खुदाई के लिए जमीन पर मारा फावड़ा, सिक्कों से भरा निकला थैला

UP के इस गांव में मिला खजाना! जैसे ही खुदाई के लिए जमीन पर मारा फावड़ा, सिक्कों से भरा निकला थैला

जमीन के अंदर से सोने के सिक्के निकलते देख लोग दंग रह गए। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। जमीन के अंदर से निकले सोने के सिक्कों में फारसी लिपि में कुछ लिखा हुआ है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi Image Source : PIXABAY सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के क्‍वार्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन के अंदर से सोने के सिक्के मिले हैं। पाइपलाइन के लिए खुदाई के दौरान ये सोने के सिक्के मिले हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पाइप लाइन की खुदाई के दौरान एक मजदूर का फावड़ा जमीन में दबे सोने के सिक्कों से भरे एक थैले पर लगा, जिसके बाद यह मामला सामने आया। 

आभूषण की दुकान में भेजे गए सिक्के

पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) सर्वम सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात क्वार्सी थाना पुलिस को सिक्कों की बरामदगी की सूचना मिली। तुरंत एक टीम भेजी गई और सभी ग्यारह सिक्के मौके से बरामद कर लिए गए।" उन्होंने कहा कि बाद में सिक्कों को एक आभूषण की दुकान में भेजा गया, जहां पुष्टि हुई कि वे सोने के बने हैं। 

लोगों की इकट्ठा हो गई भीड़

पुलिस ने कहा कि अभी जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जैसे ही यह खबर फैली, भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोगों ने कथित तौर पर सिक्के छीनने की कोशिश की लेकिन आसपास के लोगों और स्थानीय पुलिस के समय पर हस्तक्षेप से कोई गड़बड़ी नहीं हुई। 

फारसी में लिखे हुए हैं कुछ शब्द

पुलिस के अनुसार सिक्कों को जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में सिक्कों में फारसी लिपि में कुछ लिखा दिखाई दे रहा है जो इनके प्राचीन होने का संकेत देते हैं। पुलिस ने कहा कि अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है और विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार है। (भाषा के इनपुट के साथ)