A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तीन बच्चों की 30 वर्षीय मां ने पहले अपना धर्म बदला, फिर 12वीं के 18 साल के छात्र से कर ली तीसरी शादी

तीन बच्चों की 30 वर्षीय मां ने पहले अपना धर्म बदला, फिर 12वीं के 18 साल के छात्र से कर ली तीसरी शादी

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक अजीब घटना देखने को मिली है। यहां तीन बच्चों की मां ने अपने धर्म बदल लिया और 12वीं कक्षा के छात्र से शादी कर ली है।

amroha Mother of three children first changed her religion then married a 12th class student- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तीन बच्चों की मां ने हिंदू धर्म अपनाने के बाद बुधवार को एक मंदिर में 12वीं कक्षा के छात्र के साथ विवाह कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हसनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत के मुताबिक, पूर्व में शबनम नाम से जाने जानी वाली 30 वर्षीय महिला अब शिवानी बन गई है तथा उसके माता पिता जीवित नहीं हैं और पहले उसकी दो बार शादी हो चुकी है तथा यह उसकी तीसरी शादी है। उन्होंने कहा कि शिवानी ने पहली शादी मेरठ में एक व्यक्ति से की थी, लेकिन उसका तलाक हो गया और इसके बाद उसने सैदनवली निवासी तौफीक से शादी की जो 2011 में एक सड़क दुर्घटना में अपंग हो गया। 

12वीं कक्षा के छात्र से की शादी

पंत ने कहा कि हाल के महीनों में यहां के रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र शिवा के साथ उसका संबंध बना और उसने 18 साल के लड़के से शादी कर ली। पुलिस के मुताबिक, पिछले शुक्रवार को शबनम ने तौफीक से तलाक ले लिया और हिंदू धर्म अपना लिया जिसके बाद उसने अपना नाम शिवानी रख लिया और एक मंदिर में शिवा से विवाह कर लिया। शिवा के पिता दाताराम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने अपने बेटे के निर्णय का समर्थन किया और परिवार खुश है। उन्होंने कहा,“हम यही उम्मीद करते हैं कि दोनों शांति से जीवन बिताएं।” 

फर्रुखाबाद में भी घटी ऐसी घटना

इसी तरह का एक मामला यूपी को फर्रुखाबाद जिले में देखने को मिला है। दरअसल यहां एक मुस्लिम युवती ने अपने पति (शौहर) को छोड़ दिया और हिंदू युवक से शादी कर ली। मुस्लिम युवती ने प्यार की खातिर धर्म परिवर्तन भी कर लिया और सबीना से सुमन बन गई। सबीना ने सुमन बनकर हिंदू युवक से शादी की और अपना धर्म परिवर्तन किया। दरअसल पड़ोसी जनपद कासगंज की रहने बाली सबीना की शादी बदांयू के रहने वाले सद्दाम के साथ हुई थी। लेकिन बाद में सबीना को हिंदू युवक विजय (निवासी- अमृतपुर) से प्यार हो गया। सबीना ने 8 महीने पहले पति का घर छोड़ दिया और प्रेमी विजय के साथ आ गई। 

(इनपुट-भाषा)