1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में आठ साल की छात्रा और उसकी सहेली से छेड़खानी, सहायक अध्यापक गिरफ्तार

यूपी में आठ साल की छात्रा और उसकी सहेली से छेड़खानी, सहायक अध्यापक गिरफ्तार

देवरिया के स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी सहायक अध्यापक को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

Assistant teacher accused of molesting student in Deoria- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT देवरिया में छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपी सहायक अध्यापक

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनप में कुछ दिन पहले आठ साल की एक छात्रा और उसकी सहेली से छेड़खानी के आरोप में सहायक अध्यापक मैनुल्लाह सिद्दीकी को महुआडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर छेड़खानी के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही बीएसए ने आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी टीचर को सस्पेंड भी कर दिया है।

महिला टीचर के छुट्टी पर होने के कारण दूसरे स्कूल का टीचर बुलाया गया था

जानकारी मिली है कि जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन तीन अक्टूबर 2026 को देवरिया के बैतालपुर विकासखंड के एक प्राथमिक विद्यालय में महिला टीचर के अवकाश पर रहने के कारण दूसरे विद्यालय के सहायक अध्यापक मैंनुल्लाह सिद्दीकी की ड्यूटी लगाई गई थी। उस पर आरोप है कि उसने इसी दौरान आठ वर्षीय बच्ची और उसकी 10 साल की सहेली के साथ अश्लील हरकत की। बताया जाता है कि सहेली भी उसी कक्षा की छात्रा है। घर लौटने पर छात्रा ने पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद उसकी मां ने थाने जाकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई की और महुआडीह पुलिस ने आरोपी टीचर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है

इस बीच जानकारी ये भी है कि जब यह मामला पुलिस तक पहुंचा तो 6 अक्टूबर को स्कूल की हेड मास्टर ने इस पूरे मामले से बीएसए को अवगत कराया। बीएसए के आदेश पर  खंड शिक्षा अधिकारी बैतालपुर ने संबंधित विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं और अभिभावकों से पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद एक जांच रिपोर्ट तैयार की, जिसके आधार पर बीएसए ने आरोपी शिक्षक को निलंबित करते हुए ब्लॉक से सम्बद्ध कर गया है। जांच में विलंब से आख्या देने पर BEO को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इस बारे में पुलिस ने बताया कि दो छात्रों के साथ बेड टच की शिकायत हुई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया गया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई क रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत आते ही उस पर एक्शन लिया गया है।

देवरिया से विनोद की रिपोर्ट 

यह भी पढ़ें 

ग्रेटर नोएडा में खूनी खेल, जहांगीरपुर बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग से मची भगदड़, युवक की निर्मम हत्या

वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो फिर मिलेगा मौका! यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों की होगी जांच