1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाई अबान को सुपुर्द-ए-खाक कर गले लगे और फूट-फूटकर रोए अतीक अहमद के तीनों लड़के, VIDEO वायरल

भाई अबान को सुपुर्द-ए-खाक कर गले लगे और फूट-फूटकर रोए अतीक अहमद के तीनों लड़के, VIDEO वायरल

अतीक अहमद के छोटे बेटे को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया है। इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अतीक के तीनों बेटे एक-दूसरे से लिपटकर रोते नजर आ रहे हैं।

atiq ahmed sons crying video- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT अबान को दफनाने के बाद फूट-फूटकर रोए अतीक के बेटे अली, उमर और एहजम।

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अबान के जेल में बंद दोनों भाई उमर और अली पैरोल पर जनाजे में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच कैदी वैन में उमर और अली को लाया गया था। भाई को दफनाने के दौरान अली और उमर फूट-फूटकर रो पड़े। इसका वीडियो भी सामने आ गया है।

अली और उमर के पहुंचने पर उमड़ पड़ी थी भीड़

बता दें कि अली और उमर जब कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचे थे तो उस वक्त वहां कई लोग जमा हो गए थे जिसे हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। बता दें कि गुरुवार की सुबह अतीक के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

अबान को दफनाने के बाद फूट-फूट कर रोए तीनों भाई

जान लें कि माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। अबान को मिट्टी देने के बाद तीनों भाई गले मिलकर फूट-फूट कर रोए। इस दौरान, अली अहमद ने छोटे भाई एहजम को हौसला दिया।

वीडियो में एक साथ गले मिलते नजर आए अतीक के बेटे

वीडियो में तीनों भाई एक साथ गले मिलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान, एक बच्चे को भी गोद में लेकर अली और मोहम्मद उमर ने दुलार किया। ये सब तब हुआ जब उनके चारों ओर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे।

झांसी जाते वक्त हादसे में हो गई थी अबान की मौत

अबान के अंतिम संस्कार के दौरान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि शनिवार शाम कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अबान को दफनाया गया है। बीते 6 अगस्त को प्रयागराज से झांसी जाते समय एक दर्दनाक सड़क हादसे में अबान की मौत हो गई थी। जेल में बंद मोहम्मद उमर और अली अहमद हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद अबान के जनाजे में शामिल हुए थे।

ढाई साल में बिखर गया अतीक अहमद का कुनबा

जान लें कि पिछले ढाई साल में अतीक अहमद का कुनबा पूरी तरह बिखर गया। सबसे पहले अतीक का बेटा असद एनकाउंटर मारा गया। इसके बाद, अतीक और उसका भाई अशरफ मारे गए। फिर अब अतीक का सबसे छोटा बेटा अबान हादसे का शिकार हो गया।

ये भी पढ़ें- अतीक अहमद की कब्र के पास दफन हुआ अबान, जनाजे में उमड़ी हजारों की भीड़; देखें तस्वीरें