1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: मंदिर से चोरी के बाद जहां होता था पैसों का बंटवारा, वहां सीन रीक्रिएट कराने 3 आरोपियों को लेकर पहुंची पुलिस

VIDEO: मंदिर से चोरी के बाद जहां होता था पैसों का बंटवारा, वहां सीन रीक्रिएट कराने 3 आरोपियों को लेकर पहुंची पुलिस

जब पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर सीन रीक्रिएट करने पहुंची तो वहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। तीनों आरोपियों ने अपने चेहरे को ढक रखा था।

आरोपियों को लेकर पहुंची पुलिस- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आरोपियों को लेकर पहुंची पुलिस

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के परिसर के मंदिरों से चढ़ावा चोरी मामले पर पुलिस की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। राम मंदिर से बहुमूल्य वस्तुओं के चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार 8 में से 3 आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर बुधवार को पूछताछ की गई। पुलिस तीनों आरोपियों को 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर ले गई। माना जा रहा है कि जहां पर पैसे का बंटवारा होता था। वहां पर तीनों आरोपियों को पुलिस ले कर गई।

40 घंटे की मिली पुलिस कस्टडी

विवेचना अधिकारी सीओ आशुतोष तिवारी राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी के आरोपी करुणेश पाण्डेय, लवकुश मिश्रा और अनुकल्प की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपितों को जेल से निकाल कर अपनी कस्टडी में लिया है। कोर्ट ने तीनों को 40 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत की है।

तीनों से आमने-सामने की पूछताछ

आरोपित अविनाश शुक्ल से कस्टडी के दौरान हुई पूछताछ में मिले तथ्यों की कड़ियां के बारे में तीनों से आमने-सामने पूछताछ और उनके बयानों का मिलान करवाया गया। पूछताछ में चोरी की रकम, उसके बंटवारे और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में भी पूछा गया।

देर रात तक हो सकती है कुछ बरामदगी

बुधवार दोपहर 3:45 पर आरोपियों को पुलिस लाइन से निकाल कर पुलिस की टीम दबिश देने निकली।  माना जा रहा है कि इनकी निशानदेही पर कुछ बरामदगी रात तक हो सकती है।

सबसे पहले अविनाश शुक्ला को लिया गया रिमांड पर

मामले की जांच के लिये गठित विशेष टीम (SIT) द्वारा इस मामले में सबसे पहले मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की चोरी के मामले में एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

चोरी की लगभग 70 संदिग्ध घटनाओं की पहचान

शुरुआती तफ्तीश के अनुसार, जांचकर्ताओं ने 40 दिनों की अवधि में चोरी की लगभग 70 संदिग्ध घटनाओं की पहचान की है और वे आरोपियों की भूमिका के साथ-साथ मंदिर में दान की रकम की गिनती की व्यवस्था में प्रक्रियागत और सुरक्षा सम्बन्धी खामियों की भी जांच कर रहे हैं। 

अयोध्या से अखंड सिंह की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

राम मंदिर ट्रस्ट में हलचल बढ़ी, तीर्थ क्षेत्र भवन में चंपत राय और गोविंद देव गिरि की करीब 2 घंटे तक चली बैठक

"SBI का नाम होने के कारण हमने विश्वास कर लिया", राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि का EXCLUSIVE इंटरव्यू