शीत ऋतु के आगमन के साथ ही अयोध्या में रामलला के दर्शन का समय बदल दिया गया है। अब श्रद्धालुओं को राम मंदिर में सुबह 7:00 से रामलला के दर्शन मिलेंगे। दर्शन और पूजन रात 9:00 बजे तक जारी रहेगा। रामलला की आरती के समय में भी बदलाव हुआ है। दोपहर में आरती और भोग के लिए एक घंटे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे।
राम मंदिर की नई समय सारणी
मंगला आरती- सुबह 04:30 बजे
श्रृंगार आरती, दर्शन मार्ग से प्रवेश प्रारंभ- सुबह 6:30 बजे
दर्शन प्रारंभ- सुबह 07:00 बजे
भोग आरती, डी-वन से प्रवेश बंद- दोपहर 12:00 बजे
दोपहर 1 बजे तक पट बंद रहेगा
दोपहर 1 बजे दर्शन प्रारंभ
रात 9 बजे-डी-वन से प्रवेश बंद
रात 9:15 बजे दर्शन समाप्त
रात 9:30 बजे शयन आरती के बाद कपाट बंद
जनवरी से जून तक 23 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में इस वर्ष जनवरी से जून के बीच 23 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से जून तक अयोध्या में कुल 23,82,14,737 श्रद्धालु पहुंचे, जिनमें 23,81,64,744 भारतीय और 49,993 विदेशी श्रद्धालु शामिल हैं।आधिकारिक बयान में कहा गया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा वर्ष 2017 से शुरू किए गए दीपोत्सव ने देश-विदेश में अयोध्या का आकर्षण बढ़ा दिया है, इसी कारण अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इनमें भारतीय पर्यटक तो अच्छी खासी संख्या में हैं ही, वहीं विदेशी पर्यटकों की रुचि भी प्रभु श्रीराम की नगरी में बढ़ी है। बयान के अनुसार, अयोध्या में न केवल देश से बल्कि विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से अयोध्या में रोजगार के अवसरों में भी तेजी आई है।
अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या
|
वर्ष
|
विदेशी श्रद्धालु
|
कुल श्रद्धालु
|
|---|
|
2017
|
25,141
|
1,78,57,858
|
|
2018
|
28,335
|
1,95,63,159
|
|
2019
|
38,321
|
2,04,91,724
|
|
2020
|
2,611
|
61,96,148
|
|
2021
|
31
|
1,57,43,390 |
|
2022
|
1,465
|
2,39,10,479 |
|
2023
|
8,468
|
5,75,70,896
|
|
2024
|
26,048
|
16,44,19,522
|
(अयोध्या से अखंड सिंह की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
यूपी: मेरठ में युवक से नाक रगड़वाने वाले नेता की BJP ने रद्द की सदस्यता, मंत्री सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर किया था हंगामा
गाजियाबाद: इंदिरापुरम के शक्ति खंड-2 में एक रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, सामने आया VIDEO