A
Hindi News उत्तर प्रदेश बार-बार प्रेमी के घर भाग जाती थी पत्नी, परेशान पति ने शादी ही करा दी

बार-बार प्रेमी के घर भाग जाती थी पत्नी, परेशान पति ने शादी ही करा दी

पति की मौजूदगी में पत्नी को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब वह नहीं मानी तो पति ने उसे प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी। ऐसे में महिला की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी गई।

Married Women- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT शादी करने वाली महिला (बीच में)

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की शादी दूसरे व्यक्ति के साथ करा दी। जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति की पत्नी किसी और से प्रेम करती थी। वह बार-बार अपने प्रेमी के घर पहुंच जाती थी। हालांकि, उसे समझाकर पति के पास भेज दिया जाता था। इस बार जब वह प्रेमी के घर गई तो पति और अन्य लोग भी पीछे से पहुंच गए। पंचायत में चर्चा हुई तो महिला की शादी उसके प्रेमी से करा दी गई।

शादी करने वाली महिला दो बच्चों की मां है। उसने अपने पति के सामने ही अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताने की जिद ठान ली। घंटों चली समझाइश के बाद जब महिला नहीं मानी तो पति ने उसे प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। बाद में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।

तीन साल पहले हुई थी शादी

मुजफ्फरनगर जिले के पीनना गांव की 23 वर्षीय सोनी की शादी तीन वर्ष पहले सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र के जड़ौदा जट गांव निवासी पीरू से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। करीब एक वर्ष पूर्व सोनी की फेसबुक के माध्यम से बागपत कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी 21 वर्षीय हरीश से दोस्ती हुई। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। बताया जाता है कि सोनी पहले भी तीन बार अपने प्रेमी के घर पहुंच चुकी थी, लेकिन हर बार समझाकर उसे वापस भेज दिया गया। 

कोतवाली में पति ने प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दी

महिला एक बार फिर ट्रेन से बागपत पहुंची और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। सूचना मिलने पर उसका पति और मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। विवाद बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया और सभी को कोतवाली लाया गया। कोतवाली में घंटों चली बातचीत के बावजूद महिला अपने फैसले पर अडिग रही। अंततः पति ने सार्वजनिक रूप से पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी। इसके बाद दोनों ने अपनी मर्जी से साथ रहने का लिखित बयान पुलिस को सौंपा। शाम को कस्बे के एक मंदिर में दोनों ने विधिवत विवाह कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों बालिग हैं और अपनी इच्छा से साथ रहना चाहते हैं। 

(बागपत से पारस जैन की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

यूपी में ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़े को लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की मिली अनुमति, हाईकोर्ट ने पुलिस सुरक्षा देने का दिया आदेश

मथुरा में बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत