A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कलर प्रिंटर से छापकर बाजार में धड़ल्ले से चला रहे थे 500 के नकली नोट, पुलिस ने ऐसे लिया पकड़

कलर प्रिंटर से छापकर बाजार में धड़ल्ले से चला रहे थे 500 के नकली नोट, पुलिस ने ऐसे लिया पकड़

Fake Currency Racket: बहराइच में पुलिस ने ऐसे 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जो कथित रूप से कलर प्रिंटर से 500 रुपये का नोट छापकर मार्केट में धड़ल्ले से चला रहे थे। जानें इन लोगों को पुलिस ने कैसे पकड़ा।

Fake Currency Racket Bahraich- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT बहराइच पुलिस ने जाली नोट छापने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

Bahraich Fake Currency Racket: यूपी के बहराइच में नकली नोट छापने वालों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, थाना खैरीघाट पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कलर प्रिंटर के माध्यम से 500-500 रुपये के नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग इन नोटों को धड़ल्ले से मार्केट में चला रहे थे।

500 के 23 जाली नोट हुए बरामद

बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 अदद 500 रुपये के जाली नोट और एक कलर प्रिंटर भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त थे और जाली नोटों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे।

आरोपियों के नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस

गौरतलब है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें और भी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है। उनसे पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जाली नोटों के इस नेटवर्क में उनके साथ और कौन-कौन है। क्या वे और किसी बड़े गिरोह से जुड़े हुए हैं। अगर ये सच है तो उसके पीछे का मास्टरमाइंड कौन है।

मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए जालसाज

इस बारे में क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा गया। उन्होंने बताया कि बरामद नोट प्रथम दृष्टया जाली प्रतीत हो रहे हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है।

मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग भी कहीं सक्रिय तो नहीं हैं।

(इनपुट- बच्चे भारती)

ये भी पढ़ें- 'मैं भी तेरे बिना रह नहीं सकता', Insta पर स्टेटस लगाने के बाद ट्रेन के आगे कूद गया शख्स, सुबह पत्नी ने किया था सुसाइड