A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: दल बल के साथ आशीर्वाद देने पहुंच गए नेताजी, मंच टूटा और दूल्हा-दुल्हन समेत सब नीचे चले गए

Video: दल बल के साथ आशीर्वाद देने पहुंच गए नेताजी, मंच टूटा और दूल्हा-दुल्हन समेत सब नीचे चले गए

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नेताजी आशीर्वाद देने के लिए मंच पर पहुंचते हैं। वैसे ही मंच गिर जाता है। दूल्हा-दुलहन समेत सभी लोग नीचे गिर जाते हैं। हालांकि, हादसा ज्यादा गंभीर नहीं था और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

baliya- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मंच टूटने से दूल्हा-दुल्हन भी गिर गए

उत्तर प्रदेश के बलिया में शादी के दौरान आशीर्वाद का कार्यक्रम चल रहा था। इसी के साथ डांस और संगीत भी चल रहा था कि अचानक पीछे से मंच टूट गया। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। शादी समारोह में बड़ा हादसा होते-होते रह गया। स्टेज टूटने के बाद अफरा-तफरी और हड़कम्प मच गया। दूल्हा-दुलहन को आशीर्वाद देने के लिए नेताजी के साथ उनके कई साथी भी मंच पर पहुंच गए थे। ज्यादा लोगों के मंच पर पहुंचने से हादसा हुआ।

समारोह में दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए मंच पर बीजेपी के बीजेपी जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद और कई स्थानीय नेता मौजूद थे। जैसे ही सभी लोग मंच पर खड़े हुए, अचानक स्टेज टूटकर नीचे गिर गया, जिससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्टेज टूटने के कारण वर–वधू सहित मंच पर मौजूद सभी लोग नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी को बाहर निकालकर संभाला। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी में शामिल लोगों ने क्या बताया?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय मंच पर डांस और आशीर्वाद का कार्यक्रम चल रहा था। भीड़ ज्यादा होने से मंच का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक धराशायी हो गया। घटना के बाद समारोह में कुछ देर अफरा-तफरी रही, लेकिन बाद में कार्यक्रम पुनः शुरू कर दिया गया। इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, यह स्टेज टूटने का पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कई नेताओं के समारोह में मंच टूट चुके हैं। कई मामलों में गंभीर चोटें भी आई थीं।

बीजेपी नेता ने दी जानकारी

भाजपा जिला प्रमुख संजय मिश्रा ने कहा कि वह पूर्व सांसद भरत सिंह और अन्य पार्टी नेताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ता अभिषेक सिंह इंजीनियर के भाई की शादी में जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए मंच पर पहुंचे थे, तभी यह हादसा हुआ। ऐसा कहा जाता है कि मंच का निर्माण उचित आधार के बिना किया गया था, तथा दूल्हा-दुल्हन के सोफे को प्लाईवुड के आधार पर रखा गया था, जिस पर कालीन बिछा हुआ था। लगभग 12-14 मेहमान मंच पर चढ़ गए थे और जोड़े के पीछे तस्वीरें खिंचवाने के लिए खड़े थे, तभी इमारत ढह गई।

(बलिया से अमित कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

"SIR के बहाने ये लोग आरक्षण, नौकरी और आपके अधिकार छीन लेंगे", अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला

दर्दनाक हादसा! कार के ऊपर डंपर पलटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में जा रहे थे लोग