1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुभाष और रोशनी के शव पेड़ से लटके मिले, 7 मई को हुई थी लड़की की शादी, ससुराल से पहली बार आई थी मायके

सुभाष और रोशनी के शव पेड़ से लटके मिले, 7 मई को हुई थी लड़की की शादी, ससुराल से पहली बार आई थी मायके

दोनों के शव को पेड़ में लटके फंदे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के भी बयान लिए गए हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मरका क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक युवक और युवती के शव पेड़ से बंधे फंदे से लटके मिले। बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) डॉक्टर शिवराज ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि मरका थाना क्षेत्र के अधाव गांव की बस्ती से कुछ दूरी पर खेत में लगे बबूल के पेड़ से बंधे फंदे से एक युवक और युवती के शव लटके हुए हैं। 

पास के ही गांव में हुई थी लड़की की शादी

उन्होंने कहा कि युवक की पहचान सुभाष पासवान (20) और युवती की पहचान रोशनी यादव (19) के रूप में हुई है। एएसपी ने कहा कि युवती की शादी इसी 7 मई को बिसंडा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी और वह 16 मई को पहली बार ससुराल से मायके लौटी थी। 

पुलिस ने शुरू की सभी एंगल में जांच

उन्होंने कहा कि युवक व युवती मंगलवार की देर शाम अपने-अपने घरों से गायब थे और बुधवार की सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। शिवराज ने कहा कि दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हर बिंदु से जांच शुरू कर दी गई है।

गांव में हो रहीं तरह-तरह की बातें

इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर किन कारणों से दोनों ने एक साथ फांसी के फंदे में झूलकर जान दी है। कुछ लोग इसे हत्या के एंगल से भी देख रहे हैं पुलिस की टीम सभी एंगल में जांच कर इस मामले की तफ्ततीश में जुटी हुई है

ये भी पढ़ें: 

'जो CAA के दायरे में नहीं, उसे BSF के हाथों किया जाएगा हैंडओवर, 27 KM जमीन पर हो रही घेराबंदी', CM शुभेंदु का ऐलान

'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर विवाद को हमेशा के लिए खत्म करे सरकार', जानिए अरशद मदनी ने क्यों उठाई ये मांग?