A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: आइसक्रीम बेचने वाले का धारदार हथियार से सिर को धड़ से किया अलग, दिनदहाड़े मर्डर से गांव में मचा हड़कंप

यूपी: आइसक्रीम बेचने वाले का धारदार हथियार से सिर को धड़ से किया अलग, दिनदहाड़े मर्डर से गांव में मचा हड़कंप

आइसक्रीम बेचने वाले की दिनदहाड़े मर्डर किए जाने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने किस बात को लेकर हत्या की है। ये वजह अभी सामने नहीं आई है।

आइसक्रीम बेचने वाले की हत्या- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आइसक्रीम बेचने वाले की हत्या

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार (28 अप्रैल) दोपहर धारदार हथियार से एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पारा बेहटा गांव निवासी बबलू (21) के रूप में हुई है, जो आइसक्रीम बेचने का काम करता था। 

किसी बात को लेकर हुआ मामूली विवाद

पुलिस ने कहा कि घटना परसवाल गांव के पास हुई, जहां स्थानीय निवासी शंकर यादव (50) से किसी बात को लेकर बबलू का विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआती कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई। इस बीच शंकर ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से बबलू के गले पर वार कर दिया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। 

डर कर भागे लोग

जमीन पर पड़ा शव तड़पता रहा। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग डरकर वहां से चले गए। पुलिस अधीक्षक (SP) अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया। 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया और अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दीपक निर्भय की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

'ईरान युद्ध तुम जैसे लोगों की वजह से हुआ, ट्रंप तुम्हें ले जाएगा', प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्र को कहा- आतंकवादी, FIR दर्ज