1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: ग्राहक बनकर हुक्का खुद पीने गए एसपी साहब, अंदर का नजारा देख रह गए भौचक्का, जानिए फिर आगे क्या हुआ?

VIDEO: ग्राहक बनकर हुक्का खुद पीने गए एसपी साहब, अंदर का नजारा देख रह गए भौचक्का, जानिए फिर आगे क्या हुआ?

शहर के हुक्का बारों में हो रहे गलत हरकतों की पुलिस को शिकायत मिली थी। इसी को देखते हुए एसपी साहब खुद हुक्का बार में ग्राहक बनकर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है।

हुक्का बार में पहुंची पुलिस- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हुक्का बार में पहुंची पुलिस

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में किसी ने सोचा नहीं था कि खुद एसपी साहब ग्राहक बनकर हुक्का पीने के लिए जाएंगे और फिर उसी को सील कर देंगे। बरेली के थाना प्रेमनगर इलाके के डीडीपुरम में एसपी, सीओ और प्रेमनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सात हुक्काबारों पर कार्रवाई की है। 

पुलिस के पहुंचते ही हुक्का बार में मच गई भगदड़

शहर में कई रेस्टोरेंट हुक्का बार के नाम पर अवैध रूप से चल रहे थे। इस कारण हुक्का बार को सील किया गया है। इस दौरान पुलिस को हुक्का बारों में अवैध गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिली थी। पुलिस के पहुंचते ही हुक्का बारों में भगदड़ मच गई।  पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। 

हिरासत में लिए गए लोगों में मां-बेटे भी शामिल

पुलिस ने जब कार्रवाई की तो एक रेस्टोरेंट मे कई लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें मां-बेटे भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से कई हुक्के भी बरामद किए हैं। बरेली में लंबे समय से अवैध रूप से कई रेस्टोरेंट में हुक्का दिया जाता है। 

अवैध हुक्का बारों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

एसपी सिटी ने बताया कि अवैध हुक्का बारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर आधा दर्जन से अधिक रेस्टोरेंट में छापेमारी की है। 

हुक्का बार संचालकों में दहशत का माहौल

पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभी आगे भी इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। जिन रेस्टोरेंट में अवैध गतिविधियां पाई जाएगी तो कार्रवाई जरूर की जाएगी। रात में हुई इस कारवाई से हुक्का बार संचालकों में दहशत का माहौल है।

रिपोर्ट- विकास साहनी