1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: राजकुमार के कहने पर असर मोहम्मद ने हनुमान मंदिर में पढ़ी नमाज, 3 के खिलाफ FIR, वायरल हुआ VIDEO

UP: राजकुमार के कहने पर असर मोहम्मद ने हनुमान मंदिर में पढ़ी नमाज, 3 के खिलाफ FIR, वायरल हुआ VIDEO

मंदिर परिसर में नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर एक्शन लिया है। पुलिस ने तीन के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हनुमान मंदिर में पढ़ी गई नमाज- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हनुमान मंदिर में पढ़ी गई नमाज

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव ओलिना स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नमाज अदा करने का मामला सामने आया है। तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राजमिस्त्री ने हनुमान मंदिर में पढ़ी नमाज

ओलिना गांव के राजकुमार के मकान का निर्माण हो रहा है। इसमें पड़ोसी गांव जहरा के राजमिस्त्री मकान का निर्माण कर रहे हैं। दोपहर में लंच के समय कुछ मजदूर खाना खाने के लिए चले गए, जबकि राजमिस्त्री असर मोहम्मद निर्माणाधीन मकान के सामने बने हनुमान मंदिर परिसर में चले गए।

राजकुमार के कहने पर पढ़ी नमाज

बताया जाता है कि इस दौरान हल्की बूंदाबांदी होने के कारण असर मोहम्मद ने राजकुमार के कहने पर वहां नमाज पढ़ ली। जबकि असर मोहम्मद का साथी नजर मोहम्मद भी वहां खड़ा हुआ था। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिसफोर्स

इसके बाद ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर औरंगाबाद मोहम्मद असलम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ओर असर मोहम्मद को हिरासत में लेकर थाने ले आए।

उपासना के स्थान को किया गया अपवित्र

आईओ अभिषेक तेवतिया ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि एक वर्ग के धर्म का अपमान करने के उद्देश्य से उपासना के स्थान को अपवित्र किया गया है। जिसमें हिंदू धर्म का अपमान करने के साथ उनकी भावनाओं का आहत पहुंचाई गई है।

इन तीन लोगों के खिलाफ FIR

आरोपी असर मोहम्मद, नजर मोहम्मद, राजकुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। असर का चालान कर दिया गया है।

भगवान शिव पर टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वहीं, दूसरी ओर सहारनपुर जिले से एक व्यक्ति को भगवान शिव की तस्वीर वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस के मुताबिक, आरोपी की टिप्पणी से सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने और इलाके में तनाव पैदा होने की आशंका थी। 

जनकपुरी पुलिस थाना के प्रभारी नेम चंद सिंह ने कहा कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि लिंक रोड इलाके के पास, भगवान शिव की एक तस्वीर पर एक युवक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट कर रहा है। 

वरुण शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

अब भोपाल के बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का बदलेगा नाम, 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय' रखने की है तैयारी

मुजफ्फरपुर: ब्रह्मपुरा के प्रसाद हॉस्पिटल में आग, 4 मरीजों की मौत, CM सम्राट चौधरी ने मुआवजे का ऐलान किया