उत्तर प्रदेश के संभल में एक बार फिर बुलडोजर ऐक्शन देखा गया है। यहां संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछोली गांव में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरूवार सुबह से बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौके पर कई थानों का पुलिस बल और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। जबकि ईदगाह को बुलडोजरों से तोड़ा जा रहा है।
कोर्ट में था मामला
प्रशासन के अनुसार, लगभग सात बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद लेखपाल स्पर्श गुप्ता ने 18 जनवरी को तहसीलदार कोर्ट में अपील दायर की थी।
अखबार में जारी किया गया नोटिस
इसके बाद 31 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर नोटिस समाचार पत्र में प्रकाशित कराया गया था। जिसमें कहा गया था कि जो भी कब्जेदार हैं, वो सामने आएं और अपना पक्ष रखे लेकिन कोई भी सामने नहीं आया।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में किया गया ध्वस्त
प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी संपत्तियों को खुद हटाने के निर्देश दिए, लेकिन जब अवैध कब्जे नहीं हटाए गए तब गुरूवार आज सुबह से ही SDM निधि पटेल और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस फोर्स के बीच बुलडोजर ने कब्जे की जमीन पर बनाए गए ईदगाह और इमामबाड़ा को ध्वस्त कर दिया।
जहां कुछ लोग इमामबाड़े को तोड़ते नजर आए। लेकिन इस पर अफसरों का साफ तौर पर कहना था कि जब समय दिया गया था, तब निर्माण नहीं हटाया गया। इसलिए अब बुलडोजर से कार्रवाई गई है।
रोहित व्यास की रिपोर्ट