1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: बाराबंकी में ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की हो गई मौत, वीडियो देख सहम जाएंगे

यूपी: बाराबंकी में ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की हो गई मौत, वीडियो देख सहम जाएंगे

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक कार ट्रक से टकरा गई जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हैं। कार की हालत देख सहम जाएंगे, देखें वीडियो....

बाराबंकी में ट्रक से टकराई कार- India TV Hindi
बाराबंकी में ट्रक से टकराई कार

बाराबंकी: रामनगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 5 बजे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर धनौरा मोड़ के निकट अंचल चंचल ढाबा के पास अर्टिगा कार और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में अर्टिगा कार सवार महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। 

देखें वीडियो

पुलिस के मुताबिक हादसे में मृतकों में इमामबाड़ा कोतवाली नगर गोंडा निवासी आयान कुरैशी (23) और एक महिला की पहचान हुई है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) गरिमा पंत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अन्य मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

(बाराबंकी से दीपक निर्भय की रिपोर्ट)