A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मौत का हैरतअंगेज VIDEO: स्कूल जाने के लिए कार से निकला अखिल, साइलेंट अटैक से चली गई जान

मौत का हैरतअंगेज VIDEO: स्कूल जाने के लिए कार से निकला अखिल, साइलेंट अटैक से चली गई जान

बाराबंकी से एक हैरतअंगेज खबर सामने आई है। 12 साल का बच्चा स्कूल जाने के लिए पिता की कार से निकला और जैसे ही अपना बैग कंधे पर टांगने लगा बेहोश होकर गिरा और उसकी मौत हो गई। देखें वीडियो...

साइलेंट अटैक से बच्चे की मौत- India TV Hindi
साइलेंट अटैक से बच्चे की मौत

बाराबंकी: थाना देवा के घेरी गांव के कक्षा सात में पढ़ने वाला छात्र छुट्टियों के बाद पहले दिन ही स्कूल जा रहा था कि कार से उतरने के बाद ही जैसे ही वह अपना स्कूल बैग संभाल रहा था तभी बेहोश होकर गिर पड़ा और गिरते ही उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र का नाम अखिलेश प्रताप सिंह था जिसकी उम्र 12 साल बताई जा रही है। उसकी मौत को लेकर अभी तक खुलासा नहीं हो सका है कि आखिर बच्चे की अचानक मौत कैसे हो गई। छात्र की मौत का CCTV फुटेज सामने आया है जो विचलित कर देने वाला है।

देखें वीडियो  

अपने पिता के साथ स्कूल आया था अखिल, हो गई मौत

अखिलेश प्रताप सिंह यानी अखिल अपने पिता के साथ कार से स्कूल आया और  गाड़ी से उतरते ही उसकी तबियत खराब हो गई थी। वह बेहोश होकर गिर गया था। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घेरी बिशुनपुर के रहने वाले जितेन्द्र के पुत्र अखिल को साइलेंट अटैक आया था और उसकी मौत हो गई थी। घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसके बेहोश होकर गिरते ही जितेंद्र ने बेटे को गोद में उठाया और बदहवास हो गए। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर उनके बेटे को हुआ क्या है।

डॉक्टर ने बताई ये बात

अखिल ने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया। बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। माता की हालत भी खराब हो गई है, पिता ने बताया कि बेटे को कोई बीमारी नहीं थी। इस घटना को लेकर वरिष्ठ चिकित्सक भी  अचरज में हैं। सीनियर बाल रोग विशेषज्ञ मो० काशिफ ने बताया घटना कि बच्चे की अचानक मौत के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। कार्डियक के अलावा ब्रेन स्ट्रोक भी हो सकता है। बाल रोग विशेषज्ञ का दावा है कि इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक की सम्भावना बिल्कुल कम है।

(बाराबंकी से दीपक निर्भय की रिपोर्ट)