A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंदौली: 24 घंटे के अंदर 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, कर्ज के विवाद में लोको पायलट ने की थी हत्या

चंदौली: 24 घंटे के अंदर 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, कर्ज के विवाद में लोको पायलट ने की थी हत्या

मुगलसराय के चंदौली में सोमवार को हुए मनोज कुमार हत्याकांड को लेकर यूपी पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। उनका मानना है कि सुपारी देकर मनोज कुमार की हत्या कराई गई है।

Manoj Kumar & Aakash Patel- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT मनोज कुमार & आकाश पटेल एसपी चंदौली

6 जून को मुगलसराय के चंदौली में हुए मनोज कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि कर्ज, ब्याज के लेन-देन और पुरानी दुश्मनी की वजह से डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर मनोज कुमार की हत्या करवाई गई थी। इस पूरी साजिश का मुख्य आरोपी रेलवे का एक लोको पायलट है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस मर्डर को लेकर प्लानिंग की थी। आरोपियों ने पहले मनोज कुमार को उसके पैसे वापस करने के बहाने घर से बाहर बुलाया और फिर एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके सिर और सीने में गोली मार दी।

CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंची चंदौली पुलिस

इस पूरी घटना की जांच के लिए पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, सीडीआर (CDR) और दूसरी तकनीक की मदद ली। इसी जांच के आधार पर पुलिस असली आरोपियों तक पहुंच पाई और उन्होंने मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से वह पिस्टल भी जब्त कर ली है, जिससे हत्या की गई थी। हालांकि, जब पुलिस इस हथियार को बरामद कर रही थी, तब आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाकर भागने की कोशिश की। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, इस दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई और उसे दोबारा पकड़ लिया गया।

एसपी आकाश पटेल ने मर्डर केस को लेकर क्या कहा?

चंदौली के एसपी ने आकाश पटेल की लगातार 15 घंटे की निगरानी में अलीनगर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने मिलकर इस अंधे कत्ल (ब्लाइंड मर्डर) की गुत्थी को सुलझा लिया है। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि मनोज कुमार हत्याकांड का सिर्फ 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया गया है। इस बड़ी कामयाबी पर उन्होंने पूरी टीम की पीठ थपथपाते हुए उन्हें 50 हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया है। आकाश पटेल ने कहा कि तकनीकी चीजों और पुलिस टीम की सतर्क कार्रवाई से मुख्य आरोपी शूटर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

रिपोर्ट: संतोष कुमार

यह भी पढ़ें-

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए मारामारी! हर 1 पद पर 89 दावेदार, ट्रेन से लेकर बसों तक में भीड़ ही भीड़

यूपी के स्कूल में जमकर हुआ अश्लील डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तब खुली आंखें