A
Hindi News उत्तर प्रदेश कार में बैठी थी गर्लफ्रेंड, 12वीं के छात्र ने हीरोबाजी में 5 लोगों को रौंद डाला, बच्चे का शव देख चीख पड़ी मां; देखें वीडियो

कार में बैठी थी गर्लफ्रेंड, 12वीं के छात्र ने हीरोबाजी में 5 लोगों को रौंद डाला, बच्चे का शव देख चीख पड़ी मां; देखें वीडियो

लखनऊ में कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने रोड पर खड़े कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हैं। कार को 12वीं क्लास का एक छात्र चला रहा था। कार में उसकी प्रेमिका भी बैठी थी।

छात्र ने 6 लोगों को रौंदा - India TV Hindi Image Source : REPORTER छात्र ने 6 लोगों को रौंदा

लखनऊ: कानपुर में लैम्बॉर्गिनी कांड पर मचा कोहराम अभी थमा भी नहीं है कि लखनऊ में भी एक रईसजादे ने तेज रफ्तार से कहर ढाया है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कार सवार 12वीं के छात्र ने महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में 6 साल के बच्चे दीक्षांत पटेल की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। वह बालिग है। वह लखनऊ के बक्शी के तालाब इलाके का रहने वाला है।

डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि एक्सीडेंट में चार लोग घायल हुए हैं जबकि एक बच्चे की मौत हो गई है। घटना के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गाड़ी भी सीज कर ली गई है।

कार में बैठी थी गर्लफ्रेंड

जानकारी के मुताबिक, 12वीं का छात्र एक फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था। कार में उसके साथ गर्लफ्रेंड भी बैठी थी। इसी दौरान लखनऊ से करीब 35 किलोमीटर दूर बंथरा इलाके में उसने टैंपों को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया। कार में सवार लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने कार जब्त कर ली है। घायल पांच लोगों को अस्पताल में  भर्ती कराया गया है।

Image Source : reporterआरोपी गौरव सिंह

कार सवार छात्र ने कई लोगों को रौंदा, बच्चे की मौत

एक्सीडेंट का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि बाइक पर एक युवक बैठा है। तभी तेज रफ्तार कार उसे जोरदार टक्कर मार देती है। बाइक टक्कर मारने के दौरान वह रोड पर खड़े लोगों को रौंदते हुए टेम्पो को भी टक्कर मार दी। हादसे में  6 साल के बच्चे की मौत हो गई। एक्सीडेंट करने वाली कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

यहां देखें वीडियो

कफन हटते ही चीख पड़ी मां

राहगीरों और आस-पास के लोगों ने कार की चपेट में आए सभी लोगों को पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां से 6 साल के बच्चे को सरोजनीनगर CHC रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। जबकि बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर बच्चे के माता-पिता हॉस्पिटल पहुंचे। बेटे के चेहरे से कफन हटा तो मां चीख पड़ी। पिता ने किसी तरह उसे ढांढस बंधाया। 

यहां देखें वीडियो

लड़की को छोड़कर भाग गया था आरोपी

यह हादसा गुरुवार शाम करीब 7 बजे कानपुर रोड, बंथरा थाना इलाके में हनुमान मंदिर के पास हुआ। घटना के समय कार में एक लड़का और एक लड़की थे। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की तो वह लड़की को छोड़कर भाग गया। भीड़ ने लड़की को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लड़की कोभी  हिरासत में ले लिया। 

यहां देखें सीसीटीवी वीडियो

टक्कर मारने के बाद भाग गया था आरोपी

घटना के बाद जब लोग कार ड्राइवर को पकड़ने के लिए दौड़े, तो उसने अपनी स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान उसने बंथरा के पपे उर्फ़ पऊवा के 12 साल के बेटे अरमान को टक्कर मार दी, जो बाज़ार में खरीदारी करने आया था। अरमान को कुचलने के बाद कार ने 100 मीटर दूर खड़ी उन्नाव के अटवा खुर्द के संजय पटेल की पत्नी साधना पटेल (35), उनकी माँ मीना देवी (60) और बेटे दीक्षांत (6) को भी टक्कर मार दी। कार ड्राइवर ने उन्नाव के सोहरामऊ के पथरहा गाँव के रहने वाले ई-रिक्शा ड्राइवर अवध बिहारी (42) को भी कुचल दिया। इतना ही नहीं, बेकाबू कार ने आगे खड़े एक ऑटो को भी ज़ोरदार टक्कर मार दी। इससे पहले कि लोग कार ड्राइवर को पकड़ पाते, वह गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। हालांकि पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।