1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उन्नाव में रसमलाई खाने पर बढ़ा विवाद, लोहे की कैंची से किया हमला

उन्नाव में रसमलाई खाने पर बढ़ा विवाद, लोहे की कैंची से किया हमला

यूपी के उन्नाव में एक अजीब मामला सामने आया है। रसमलाई को लेकर एक ही परिवार के लोग एक दूसरे से झगड़े पर आमाद हो गए। इसके बाद इसने बड़ा रूप ले लिया।

Many people were injured in a dispute over Rasmalai in Unnao.- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT उन्नाव में रसमलाई को लेकर हुए विवाद में कई लोग घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फ्रीज में रखी रसमलाई खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक परिवार आपस में खून के प्यासे हो गए। आरोप है कि शानू ने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ मिलकर अपने बड़े भाई पर लोहे की कैंची से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला ऐसा है कि जिसको लेकर पूरे इलाके में इसको लेकर बातचीत हो रही है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है और वो इसको लेकर जांच पड़ताल कर रही है। 

परिवार की हल्की सी कहासुनी ने ले लिया बड़ा रूप

घायल साबरीन ने बताया कि विवाद रविवार रात परिवार में रसमलाई खाने को लेकर शुरू हुआ था। इसी दौरान शानू और उसकी पत्नी साबरीन की नूर और फातमा से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद लोहे की कैंची से हमला किया गया। दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है 

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का है पूरा मामला

आपको बता दें कि पूरा मामला के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का है। जहां अचानक देर रात फ्रीज में रखी रसमलाई खाने को लेकर छोटे भाई ने पत्नी के साथ बड़े भाई और भाभी को कैची से हमला कर दिया। इस हमले में शानू और साबरीन दोनों घायल हो गए। घटना के बाद मचे हड़कंप में परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

देर रात घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

रविवार रात करीब एक बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। घायल शानू ने अस्पताल में मौजूद लोगों को घटना की जानकारी देते हुए अपने छोटे भाई नूर और उसकी पत्नी फातमा पर हमला करने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ कर सकती है। फिलहाल, दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

उन्नाव से नवीन सिंह की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

सीतापुर में वीडियो गेम के विवाद ने ली किशोर की जान, नुकीली चीज से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा में पैसों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात