A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डबल मर्डर से दहल गया जौनपुर, मातम में बदली शादी की खुशियां, यूपी में दो भाइयों की हत्या से सनसनी

डबल मर्डर से दहल गया जौनपुर, मातम में बदली शादी की खुशियां, यूपी में दो भाइयों की हत्या से सनसनी

यूपी के जौनपुर में दो सगे भाइयों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार में शादी का माहौल गम में तब्दील हो गया है। अक्टूबर में शादी होने वाली थी और दोनों भाई शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे।

यूपी में डबल मर्डर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER यूपी में डबल मर्डर

जौनपुर: जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में शनिवार की देर रात दो सगे भाइयों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। परिवार में अगले महीने ही शादी होने वाली थी, जिसे लेकर तैयारी चल रही थी। अब शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं और चीख पुकार सुनाई दे रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहजहां और जहांगीर, दोनों  भाई  मुंगरा बादशाह पुर के मझगवा चंदौकी गांव के निवासी थे और दोनों अपनी बहनसलमा के यहां शादी का कार्ड देकर बाइक से घर लौट रहे थे।

Image Source : reporterजौनपुर में दो भाइयों की हत्या

शनिवार की देर रात नौ बजे जैसे ही वे मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर के पास पहुंचे, तभी पहले से ही घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर पीछे से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बाइक जहांगीर चला रहे थे और दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। दोनों का शव जब गांव में पहुंचा तो चारों तरफ सन्नाटा पसर गया। परिजनों का गम फूट पड़ा और वे अपने आप को काबू नहीं कर सके। मातम में डूबे परिवार के लोग दहाड़ मारकर चीखने-चिल्लाने लगे, उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उनकी करुण चीखें सुनकर आसपास के लोगों का कलेजा कांप उठा।

Image Source : reporterजौनपुर में डबल मर्डर

जहांगीर परिवार सहित मुंबई में रहते थे और 25 अक्टूबर को उनके पुत्र सुबहानी की शादी थी, कार्ड लेकर वह शुक्रवार को ही गांव आए हुए थे। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सगे भाइयों के शव शाम को गांव के कब्रिस्तान में नम आंखों से सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम थीं। हर किसी के चेहरे पर मातम और दर्द साफ झलक रहा था। सुपुर्द ए खा़क के दौरान मछली शहर सी ओ  प्रतिमा वर्मा, थाना प्रभारी केके सिंह व थाना सुजानगंज, मछली शहर, पवांरा व मीरगंज सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

(जौनपुर से सुधाकर की रिपोर्ट)